Asanas for a Natural Glow: अगर आप ये सोचते हैं कि योगा सिर्फ सेहत बनाने के लिए है तो ये गलत है. बल्कि योगा की मदद से आप अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी ला सकते हैं. जी हां, योगा की मदद से चेहरे पर झुर्रियां कम होने और स्किन का ढीला पन खत्म होने में मदद मिलती है. ऐसे में आप इंटरनेशनल योगा दिवस पर जानिए कौन-कौन से योगासन चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेंगे. चलिए जानते हैं.
अगर बिजी लाइफस्टाइल के कारण आप महंगे कॉस्मेटिक्स, स्किन ट्रीटमेंट्स या ब्यूटी पार्लर के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो रोजाना कुछ मिनट योग के लिए जरूर निकालें. योग न केवल शरीर को फिट रखता है, बल्कि रक्त संचार को बेहतर बनाकर स्किन की नेचुरल चमक बढ़ाने में भी मदद करता है. नियमित योग करने से स्ट्रेस कम होता है, नींद बेहतर होती है और हार्मोन संतुलित रहते हैं, जिससे स्किन हेल्दी और निखरी हुई दिखाई देती है. कम समय में बेहतर स्वास्थ्य और ग्लोइंग स्किन के लिए योग एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.
ग्लोइंग स्किन के लिए करें योगासन
भुजंगासन (Cobra Pose)
भुजंगासन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे स्किन तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति बढ़ती है. यह तनाव को कम करने में भी मदद करता है, जिसका सकारात्मक असर चेहरे की चमक पर भी पड़ता है. रोजाना प्रैक्टिस से स्किन हेल्दी और निखरी हुई नजर आती है.
सर्वांगासन (Shoulder Stand Pose)
सर्वांगासन को “क्वीन ऑफ आसन” भी कहा जाता है. यह चेहरे की ओर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे स्किन को भरपूर पोषण मिलता है. रोजाना की प्रैक्टिस से स्किन में ग्लो आता है और चेहरे की थकान कम होती है.
अधोमुख श्वानासन (Downward Facing Dog)
इस आसन में सिर नीचे की ओर होने से चेहरे और सिर की तरफ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. इससे स्किन को अधिक ऑक्सीजन मिलती है और चेहरे पर ताजगी दिखाई देती है. यह स्ट्रेस कम करने और शरीर को एनर्जी देने में भी मदद करता है.
हलासन (Plow Pose)
हलासन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और स्ट्रेस कम करने में मदद करता है. तनाव कम होने से स्किन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और चेहरे की चमक बढ़ती है. यह आसन शरीर को रिलैक्स करने में भी मदद करता है.
प्राणायाम (अनुलोम-विलोम और भ्रामरी)
प्राणायाम शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने और मन को शांत करने में मदद करता है. नियमित अभ्यास से तनाव कम होता है, नींद बेहतर होती है और स्किन हेल्दी स्वस्थ दिखने लगती है. ग्लोइंग स्किन के लिए योगासन के साथ प्राणायाम भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.
योग न सिर्फ बाहरी सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में भी मदद करता है. योग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर की कोशिकाओं को भरपूर ऑक्सीजन मिलती है. उसका सीधा असर स्किन की रंगत पर दिखाई देता है. इन आसनों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन्हें घर पर कुछ ही मिनटों में आसानी से किया जा सकता है. अगर इन क्रियाओं को रोजाना नियम से किया जाए, तो कुछ ही दिनों में स्किन में साफ बदलाव और गजब का निखार देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में बढ़ जाती हैं पिंपल्स की समस्या, एक्सपर्ट से जानें बचने के उपाय
FAQs
सवाल: बेहतर परिणाम के लिए योग कितनी देर करना चाहिए?
जवाब: रोजाना 20 से 30 मिनट योग और प्राणायाम करने से शरीर और त्वचा दोनों को फायदा मिल सकता है. इसके साथ पर्याप्त पानी, संतुलित आहार और अच्छी नींद भी जरूरी है.
सवाल: चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए कौन से योगासन फायदेमंद माने जाते हैं?
जवाब: भुजंगासन, सर्वांगासन, हलासन और अधोमुख श्वानासन जैसे योगासन चेहरे की ओर रक्त प्रवाह बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और दमकती हुई नजर आ सकती है.
सवाल: क्या योग करने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आ सकता है?
जवाब: हां, नियमित योग करने से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे त्वचा को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण मिलता है. इससे चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो और ताजगी दिखाई देने लगती है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

