How to prevent pimples in rainy season: बारिस का मौसम आते ही चेहरे पर मुंहासों की समस्या भी लेकर आता है. ठंडी-ठंडी बूंदे भले चेहरे को ठंडक पहुंचाने का काम करती है लेकिन जब ये बूंदे चेहरे पर गिरती हैं तो मुंहासों की समस्या भी छोड़कर जाती है. ऐसे में कई लोग इन समस्याओं से बचने के लिए बारिश से बचने की कोशिश करते हैं. जिससे उन्हें ये समस्या परेशान न करें. मुंहासों को पिंपल्स भी कहा जाता है. लेकिन आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे बरसात के मौसम में पिंपल्स की समस्या क्यों बढ़ जाती है, इससे बचने के क्या उपाय अपनाए जा सकते हैं?
मानसून के दिनों में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिसका असर स्किन पर भी पड़ता है. इस मौसम में स्किन एक्सट्रा ऑयल यानि सीबम (Sebum) बनाने लगती है और पसीना भी ज्यादा आता है. जब स्किन पर मौजूद एक्सट्रा ऑयल, पसीना और धूल-मिट्टी आपस में मिल जाते हैं, तो स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं. ऐसे में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और पिंपल्स और एक्ने की समस्या बढ़ जाती है.
पिंपल्स और एक्ने से बचने उपाय
पिंपल्स और एक्ने की समस्या से बचने के लिए स्किन की सही प्रकार से देखभाल करना जरूरी है. सबसे पहले, दिन में दो बार फेस वॉश से चेहरा धोएं, ताकि चेहरे पर जमी गंदगी आसानी से निकल सके. स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदते समय ऐसे प्रोडक्ट चुनें जिन पर ऑयल फ्री लिखा हो, क्योंकि ये स्किन के पोर्स बंद करने से बचाते हैं.
वहीं जो लोग एक्सरसाइज या फिर जिम जाते हैं. ऐसे में उनके पसीना निकलने की संभावन ज्यादा रहती है तो आपको घर पहुंचकर तुरंत चेहरा साफ करना चाहिए. इससे पसीना और धूल स्किन पर जमा नहीं होंते. साथ ही, मौसम में नमी होने का मतलब यह नहीं कि पानी कम पिएं. शरीर को हाइड्रेट रखना भी जरूरी है, इसलिए दिनभर भरपूर मात्रा में पानी पिएं.
इसके अलावा कई लोग सोचते हैं कि ऑयली स्किन को मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन ऐसा नहीं है. हल्का और जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर स्किन को साफ-सुथरा और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.
ये गलतियां करने से बचें
- कई लोग पसीना ज्यादा आने के कारण चेहरे को बार-बार धोने लगते हैं. लेकिन उनका बार-बार चेहरा धोना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है. स्किन से नेचुरल तेल और नमी का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे तेल का प्रोडक्शन बढ़ जाता है. ऐसे में एक्ने की समस्या बढ़ जाती है.
- एक्ने होने से उन्हें दबाने की कोशिश न करें. ऐसा करने से चेहरे पर सूजन बढ़ जाती है. वहीं चेहरे पर दाग-धब्बे ज्यादा समय तक रह जाते हैं. इसलिए चेहरे को साफ करने के लिए हमेशा साफ तौलिए या फिर कपड़े का इस्तेमाल करें.
- चेहरे को बार-बार हाथ लगाने से बचें. ऐसे में संक्रमण और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है. पसीना आने के बाद चेहरे को साफ जरूर करें. ऐसे में चेहरे पर जमा गंदगी निकल जाती है.
- कम पानी पीने की गलती बिल्कुल न करें. साथ ही समय-समय पर डॉक्टर की सलाह भी लेते रहें.
यह भी पढ़ें: नेचुरल और फ्रेश लुक चाहते हैं? तो ट्राई करें ये मेकअप
FAQs
सवाल: नमी वाले मौसम में पिंपल्स और एक्ने क्यों बढ़ जाते हैं?
जवाब: नमी और पसीने की वजह से त्वचा पर तेल (सीबम) ज्यादा बनने लगता है. इससे रोमछिद्र बंद हो सकते हैं और बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं, जिससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या बढ़ सकती है.
सवाल: इस मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए क्या करना चाहिए?
जवाब: दिन में दो बार हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें, पर्याप्त पानी पिएं और ऑयल-फ्री स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. त्वचा को साफ और सूखा रखना भी जरूरी है.
सवाल: पिंपल्स होने पर क्या नहीं करना चाहिए?
जवाब: पिंपल्स को बार-बार छूने या फोड़ने से बचें। बहुत ज्यादा ऑयली कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल न करें और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा या क्रीम लगाने से बचें.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

