होमWellnessBeautyनेचुरल और फ्रेश लुक चाहते हैं? तो ट्राई करें ये मेकअप

नेचुरल और फ्रेश लुक चाहते हैं? तो ट्राई करें ये मेकअप

Under Eye Blush Trend: अंडर-आई ब्लश मेकअप तेजी से ट्रेंड में है. इससे चेहरा लिफ़्टेड और धूप में निखरा हुआ (sun-kissed) लगता है.

Under Eye Blush Trend: आपने अपने आसपास ऐसे लोगों को देखा होगा जो मेकअप करने के बाद अपने चेहरे पर हल्के रंग के मेकअप का प्रयोग करके चेहरे की शेप को उभारने का कम करते हैं. लेकिन अब ये ट्रेंड खत्म हो चुका है, अब इसकी जगह ब्लश ने ले ली है. इसे लगाने का तरीका लगातार बदल रहा है. अब ये सिर्फ गालों पर ही नहीं लगाया जाता है. बल्कि ‘अंडर-आई ब्लश’ (आंखों के नीचे ब्लश लगाने का ट्रेंड) आया है.

अंडर-आई ब्लश मेकअप तेजी से ट्रेंड में है. इससे चेहरा लिफ़्टेड और धूप में निखरा हुआ (sun-kissed) लगता है. इसकी खासियत यह है कि यह बिना किसी मेहनत के चेहरे को चमकदार बना देता है. वहीं अंडर-आई ब्लश हर तरह के स्टाइल और स्किन टोन पर अच्छे से फब भी जाता है और भारी भी महसूस नहीं होता.

अंडर-आई ब्लश

अंडर-आई ब्लश जैसा कि नाम से ही पता चल रह है. ब्लश को सिर्फ़ गालों पर नहीं बल्कि, चेहरे पर थोड़ा ऊपर, यानी आंखों के ठीक नीचे भी लगाना है. इस तरह ब्लश लगाने की खासियत यह है कि यह बहुत आसानी से चेहरे को ब्राइट और लिफ्टेड लुक देता है. जहां कंसीलर कभी-कभी चेहरे को सपाट या बेजान दिखा सकता है, वहीं यह ब्लश चेहरे में एक फ्रेश लुक देने में मदद करेगा. ऐसे में आपको मेकअप की एक्सट्रा लेयर्स भी लगाने की जरूरत नहीं है.

अंडर-आई ब्लश लुक कैसे पाएं

इस लुक को सही तरीके से पाने के लिए ब्लश को सही जगह लगाना और उसे अच्छी तरह ब्लेंड करना ज़रूरी है. सबसे पहले स्किन को अच्छी तरह तैयार करें- हाइड्रेटेड स्किन और हल्के फ़ॉर्मूले वाला फ़ाउंडेशन या स्किन टिंट सबसे अच्छा रहता है, क्योंकि भारी फ़ॉर्मूले लगाने पर ‘केकी’ (पपड़ीदार) दिख सकते हैं.

अपनी आंखों के ठीक नीचे थोड़ी मात्रा में ब्लश लगाएं, जो गालों के ऊपरी हिस्से को थोड़ा कवर करे. यहां क्रीम और लिक्विड फ़ॉर्मूले ज़्यादा अच्छे रहते हैं क्योंकि वे स्किन में आसानी से मिल जाते हैं और नैचुरल फ़िनिश देते हैं.

अपनी उंगलियों, स्पंज या मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करके रंग को बाहर और ऊपर की तरफ़ ब्लेंड करें. किनारे हल्के और स्मूद होने चाहिए-कुछ भी बहुत ज़्यादा साफ़ या अलग नहीं दिखना चाहिए. अगर आप आंखों के नीचे ब्राइटनेस भी चाहती हैं, तो आंख के अंदरूनी कोने के पास हल्के से कंसीलर लगाएं, ताकि ब्लश से चेहरे पर वॉर्मथ (गरमाहट) आए और आंखों का लिफ़्टेड लुक भी बना रहे.

इसलिए बना ट्रेंड

आजकल लोग भारी कंटूरिंग के बजाय हल्के और स्किन-फ़ोकस्ड मेकअप की ओर बढ़ रहे हैं, और यह तकनीक उसमें बिल्कुल सही बैठती है. यह जल्दी हो जाता है, हर तरह के लुक के साथ फिट बैठता है. वहीं गर्मियों में ज्यादा लेयर्स का मेकअप पसीना और चिपचिपाहट का कारण बन सकता है. ऐसे में आप सोफ्ट और नेचुरल लुक देने में मदद करता है.

क्या है कंटोर मेकअप?

कंटूर या कंटोर मेकअप (Contour Makeup) एक ऐसी मेकअप तकनीक है, जिसका इस्तेमाल चेहरे को तराशने, उसे एक बेहतरीन आकार देने और नैन-नक्श (जैसे नाक, गाल और जॉ-लाइन) को शार्प दिखाने के लिए किया जाता है. यह मेकअप रोशनी और परछाई (Light and Shadow) के सिद्धांत पर काम करती है. जब हम फाउंडेशन लगाते हैं, तो चेहरे का नेचुरल आकार छिप जाता है और चेहरा एक-समान (फ्लैट) दिखने लगता है. ऐसे में कंटूरिंग मेकअप की मदद से चेहरे के शेप को वापस लाया जाता है. उभारा जाता है.

यह भी पढ़ें: नमी वाले मौसम में क्‍यों होता Hair Fall? जानें बचने के उपाय

FAQs

सवाल: अंडर-आई ब्लश क्या होता है?

जवाब: अंडर-आई ब्लश एक मेकअप ट्रेंड है, जिसमें आंखों के नीचे हल्का ब्लश या कलर लगाया जाता है. इससे चेहरे पर फ्रेशनेस आती है और लुक ज्यादा ग्लोइंग व यंग दिखाई दे सकता है.

सवाल: अंडर-आई ब्लश लगाने से क्या फायदा होता है?

जवाब: अंडर-आई ब्लश चेहरे को नेचुरल फ्रेश और ब्राइट लुक देने में मदद करता है. यह आंखों के आसपास की थकान को कम दिखा सकता है और मेकअप को सॉफ्ट व ट्रेंडी टच देता है.

सवाल: अंडर-आई ब्लश लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब:अंडर-आई एरिया की स्किन काफी नाजुक होती है, इसलिए ब्लश बहुत हल्के हाथों से लगाना चाहिए. ज्यादा प्रोडक्ट लगाने से लुक भारी लग सकता है. अपनी स्किन टोन के अनुसार सही शेड चुनना और अच्छे क्वालिटी वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना बेहतर होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments