AIIMS Research On PCOS: महिलाओं में पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी (PCOS) की समस्या तेजी से बढ़ रही है. न सिर्फ शहरों में बल्कि गांव में भी ये समस्या तेजी से फैलती जा रही है. हेल्थ एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं कि ये समस्या खराब खानपान, कम फिजिकल एक्टीविटी की कमी, स्ट्रेस और अनियमित लाइफस्टाइल इसके प्रमुख कारणों में से एक हैं.
इस समस्या को अगर समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो ये समस्या आगे चलकर गंभीर बीमारियां जैसे डायबिटीज, हाई बीपी, मोटापा यहां तक कि इंफर्टिलिटी की समस्या बढ़ाती है. इसी को लेकर AIIMS ने एक रिसर्च की और इस रिसर्च में बताया कि अगर आप नियमित योगा, एक्सरसाइज और ध्यान लगाएंगे तो PCOS के लक्षणों को कम करने में काफी मदद मिल सकती है.
क्या है बढ़ते PCOS के मामलों का कारण?
AIIMS की एनाटॉमी डिपार्टमेंट में मॉलिक्यूलर रिप्रोडक्शन और जेनेटिक्स लैब की प्रोफेसर डॉक्टर रीमा दादा ने इस रिसर्च को लीड किया था. उनके अनुसार देशभर में तेजी से PCOS के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसके पीछे का कारण साफ है बदलता हुआ लाइफस्टाइल. लोगों का लाइफस्टाइल काफी खराब होता जा रहा है. हालांकि रिसर्च में ये भी खुलासा हुआ कि अगर महिलाएं रोजाना योगा करें, एक्सरसाइज करें, ध्यान लगाएं तो इस समस्याओं से जुड़े लक्षणों में काबू पाया जा सकता है.
PCOS से क्या बदलाव होते हैं?
अब जान लेते हैं कि आखिर PCOS से क्या समस्याएं होती हैं:
- पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं
- वजन तेजी से बढ़ सकता है
- चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल आने लगते हैं
- मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है
- गर्भधारण करने में परेशानी हो सकती है
- डॉक्टर रीमा बताती हैं कि समय रहते इस समस्या पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि यह आगे चलकर महिलाओं की प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित कर सकती है.
वहीं AIIMS की इस रिसर्च में 100 से अधिक महिलाओं को शामिल किया गया है. जिनमें 12 हफ्तों तक महिलाओं ने हर हफ्तें पांच दिन, रोजाना 90 मिनट तक योगा किया, एक्सरसाइज की और ध्यान लगाया. रिसर्च जब तक पूरी हुई तो रिसर्चर्स ने पाया कि जिन महिलाओं ने ये रूटीन फॉलो किया उनके शरीर में काफी पॉजिटीव बदलाव देखने को मिले.
क्या बदलाव देखने को मिले?
अगर बात करें बदलाव की तो इस रूटीन को फॉलो करने से काफी सकारात्मक रिजल्ट मिलें जैसेः
- पीरियड्स समय पर आने लगे
- एस्ट्रोजन नाम का हार्मोन कम हुआ
- मुंहासे की समस्या कम होने लगी
- वजन में सुधार होने लगा
- गर्भधारण में सफलता मिली
यह भी पढ़ेंः भारत पहुंचा इबोला वायरस! केरल से सामने आया संदिग्ध मामला; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

