Hair Fall In Humid Weather: मानसून के मौसम में बालों के झड़ने की समस्या आम है. हर साल के मानसून के मौसम में बाल तेजी से झड़ते हैं. इस समस्या से हर व्यक्ति परेशान है. इसके अलावा स्कैल्प पर रूसी, खुजली, रेडनेस जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि मानसून के मौसम में आखिर क्यों बाल झड़ने की समस्या होती है? इसके पीछे की बड़ी वजह क्या-क्या है? इसके अलावा सही इलाज पर भी बात करेंगे. चलिए जानते हैं.
बालों का झड़ना पूरी तरह रोकना हमेशा संभव नहीं होता, लेकिन सही देखभाल से इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है. खासकर बारिश और नमी वाले मौसम में बालों को देखभाल की जरूरत होती है.
यह भी पढ़ें: गीले बाल बांधने से बिगड़ सकती स्कैल्प की सेहत, ये लक्षण दिखने पर तुरंत करें ये इलाज
नमी वाले मौसम में हेयर फॉल क्यों होता है?
बारिश और नमी वाले मौसम में स्कैल्प पर पसीना, तेल और गंदगी ज्यादा जमा होने लगती है. ऐसे में डैंड्रफ, फंगल इंफेक्शन और बालों की जड़ों में कमजोरी आ सकती है. यही कारण है कि इस मौसम में बाल झड़ने और टूटने की समस्या बढ़ जाती है. इसके अलावा मानसून का पानी जहरीले तत्वों से भरपूर होता है. दरअसल जब आसमान से पानी नीचे आता है तो हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व बारिश की बूंदों में घुल जाते हैं, जिससे पानी की शुद्ध नहीं रहता. वह जहरीला हो जाता है. ये जहरीला पानी सर पर गिरने से हेयर फॉल की समस्या पैद करता है.
साल 2021 में Asian Journal of Research In Dermatological Science नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, 76 प्रतिशत लोगों ने मानसून में सबसे ज्यादा हेयर फॉल को अनुभव किया है. स्टडी में ज्यादातर महिलाओं ने मानसून में हेयर फॉल की बात कही.
हेयर फॉल से बचने के उपाय
- नमी के कारण स्कैल्प पर पसीना, तेल और गंदगी जमा हो सकती है. इसलिए माइल्ड शैम्पू से बाल जरूर धोएं. इससे स्कैल्प साफ रहेहा और संक्रमण का खतरा कम होगा.
- बारिश के पानी में धूल, प्रदूषक और अन्य अशुद्धियां शामिल होती हैं. इसलिए बालों के भीगने के बाद इन्हें साफ पानी से जरूर धोएं, ये न सोचे कि बारिश का पानी साफ है.
- बालों की मजबूती के लिए प्रोटीन, आयरन, जिंक, बायोटिन और विटामिन से भरपूर डाइट जरूर लें. दालें, अंडे, हरी सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स बालों को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करते हैं.
- गीले बाल कमजोर होते हैं और आसानी से टूट सकते हैं. इसलिए बालों को हल्का सूखने के बाद ही उनमें कंघी करें और बांधें.
- हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग मशीन का अधिक इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए इन्हें प्रयोग करने से भी बचें.
- ज्यादा स्ट्रेस और नींद की कमी भी बाल झड़ने का कारण बन सकती है. रोजाना 7–8 घंटे की नींद और तनाव कम करने वाली गतिविधियां फायदेमंद साबित हो सकती है.
- अगर बालों के झड़ने के साथ डैंड्रफ, खुजली या स्कैल्प में संक्रमण हो तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें: सिर्फ महिलाएं ही नहीं…पुरूषों के लिए भी जरूरी है स्किन केयर, इन बातों का रखें ध्यान
FAQs
सवाल: नमी वाले मौसम में बाल झड़ने की समस्या क्यों बढ़ जाती है?
जवाब: नमी बढ़ने पर स्कैल्प में पसीना, गंदगी और अतिरिक्त तेल जमा हो सकता है, जिससे बाल कमजोर होकर अधिक टूटने और झड़ने लगते हैं.
सवाल:क्या बारिश और ह्यूमिडिटी बालों की सेहत को प्रभावित करती है?
जवाब: हां, अधिक ह्यूमिडिटी बालों को रूखा, बेजान और फ्रिज़ी बना सकती है। साथ ही स्कैल्प में संक्रमण और डैंड्रफ का खतरा भी बढ़ सकता है.
सवाल:नमी वाले मौसम में बालों को झड़ने से कैसे बचाया जा सकता है?
जवाब:बालों और स्कैल्प को साफ रखें, बारिश में भीगने के बाद बाल धो लें, संतुलित आहार लें और जरूरत से ज्यादा हीट स्टाइलिंग से बचें. इससे बालों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

