होमWellnessBeautyसिर्फ महिलाएं ही नहीं...पुरूषों के लिए भी जरूरी है स्किन केयर, इन...

सिर्फ महिलाएं ही नहीं…पुरूषों के लिए भी जरूरी है स्किन केयर, इन बातों का रखें ध्यान

Best Face Wash For Men: पुरुषों की स्किन महिलाओं की तुलना में अधिक मोटी और ऑयली होती है.

Best Face Wash For Men: पुरुषों की स्किन महिलाओं की तुलना में अधिक मोटी और ऑयली होती है. धूल, प्रदूषण, पसीना और लगातार बाहर रहने के कारण स्किन पर गंदगी जमा होने लगती है, जिससे मुंहासे, ऑयलिनेस, ब्लैकहेड्स और डलनेस जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती है. इसलिए पुरूषों को भी अपने चेहरे पर जमी गंदगी को हटाने के लिए फेश वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए.

दरअसल लोगों के मन में ऐसी धारणाएं विकसित हो चुकी है कि स्किन केयर सिर्फ महिलाओं के लिए जरूरी है. बल्कि स्किन की साफ-सफाई करना महिलाओं के लिए ही जरूरी नहीं है बल्कि पुरूषों के लिए भी उतनी ही जरूरी है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर स्किन को सही तरीके से साफ न किया जाए तो कई तरह की समस्या हो सकती है. स्किन डलनेस के साथ स्किन पर मुंहासे और पोर्स बंद होने तक की समस्या हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि पुरूष भी अपनी स्किन को साफ-सुधरा रखने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें.

दिन में दो बार फेस वॉश से चेहरा साफ करें

चेहरे पर दिनभर धूल, पसीना और गंदगी जमा हो जाती है. ऐसे में जरूरी है कि चेहरे का साफ करें. इसके लिए आप सुबह और रात में अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश का इस्तेमाल करें. ये स्किन के पोर्स को साफ रखने में मदद करेंगे, जिससे स्किन पर मुंहासे निकलने का खतरा कम हो जाएगा.

चेहरे को मॉइस्चराइज करना न भूलें

लोग ऐसा समझते हैं कि ये क्रीम-पाउडर सिर्फ महिलाओं के लिए हीं हैं. लेकिन स्किन को हेल्दी और हाइड्रेट रखने के लिए पुरूषों को भी मॉइस्चराइज का इस्तेमाल करना चाहिए. दरअसल स्किन को बराबर मात्रा में नमी की जरूरत होती है. चेहरा धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. इससे स्किन ड्राई होने से बचेगी.

सनस्क्रीन का रोजाना इस्तेमाल करें

धूप की हानिकारक UV किरणें स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इससे टैनिंग, पिगमेंटेशन और समय से पहले झुर्रियां आने की समस्या हो सकती है. घर से बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाना फायदेमंद माना जाता है. इसलिए सनस्क्रीन लगाना न भूलें.

पर्याप्त पानी पिएं

त्वचा की खूबसूरती केवल बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से भी आती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और त्वचा में प्राकृतिक चमक बनी रहती है। गर्मियों में विशेष रूप से पानी का सेवन बढ़ाना चाहिए।

शेविंग के दौरान सावधानी बरतें

गलत तरीके से शेविंग करने पर स्किन में जलन, कट या रैशेज जैसी समस्याए हो सकती है. इसलिए हमेशा साफ और अच्छी क्वालिटी वाले रेजर का ही इस्तेमाल करें. इसके अलावा शेविंग के बाद आफ्टरशेव या मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें, ये स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा.

यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में स्किन का ऐसे रखें ख्याल, आजमाएं ये उपाय

FAQs

सवाल: पुरुषों के लिए सही फेस वॉश चुनना क्यों जरूरी है?

जवाब: पुरुषों की त्वचा पर धूल, पसीना और प्रदूषण का असर अधिक पड़ता है. सही फेस वॉश त्वचा की गहराई से सफाई करने, अतिरिक्त तेल हटाने और स्किन को हेल्दी व फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है.

सवाल: ऑयली स्किन वाले पुरुषों के लिए किस तरह का फेस वॉश बेहतर माना जाता है?

जवाब: ऑयली स्किन वाले पुरुषों के लिए चारकोल, टी ट्री ऑयल या ऑयल-कंट्रोल फॉर्मूला वाले फेस वॉश बेहतर माने जाते हैं. ये अतिरिक्त तेल को हटाने और मुंहासों की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं.

सवाल: फेस वॉश का इस्तेमाल दिन में कितनी बार करना चाहिए?

जवाब: आमतौर पर दिन में दो बार, सुबह और रात को फेस वॉश का इस्तेमाल करना पर्याप्त माना जाता है. इससे त्वचा साफ रहती है और गंदगी, पसीना व अतिरिक्त तेल हटाने में मदद मिलती है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments