What Is ACL injury: अक्सर खेल जगत से ऐसी खबरें आती रहती हैं, जिसमें कहा जाता है कि खिलाड़ी के घुटने में गंभीर चोट लग गई. ऐसे में वह खेल के अहम टूर्नामेंट में भाग लेने से चूक जाते हैं. बता दें कि फुटबॉल के दिग्गज ज़्लाटन इब्राहिमोविच (Zlatan Ibrahimović) और लिवरपूल के स्टार डिफेंडर वर्जिल वैन डाइक (Virgil van Dijk) को घुटने की इंजरी से जूझ चुके हैं. बास्केटबॉल स्टार कोबे ब्रायंट (Kobe Bryant) और डेरिक रोज़ (Derrick Rose) को भी घुटने की गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा है. टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (Roger Federer) के करियर में भी घुटने की समस्याएं बड़ी चुनौती रहीं. वहीं भारत खेल जगत में क्रिकेट से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और रिषभ पंत (Rishabh Pant) भी घुटने से जुड़ी चोटों के कारण लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे.
ये इतिहास बातते है कि ये घुटने की इंजरी कितनी खतरनाक है. महीनों-महीनों तक खिलाड़ी मैदान से बाहर सिर्फ घुटने की चोट के कारण रहें है. ACL इंजरी पर हुई रिसर्च कहती है कि ये इंजरी सीधे टकराव से नहीं बल्कि अचानक मूवमेंट्स के कारण होती है. ये चोट खासकर तब होती है जब खिलाड़ी तेजी से दिशा बदलता है, अचानक रुकता है या गलत तरीके से लैंडिंग करते हैं. इसलिए ये चोटें अक्सर खिलाड़ियों में ज्यादा देखने को मिलती है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे क्या होती है ACL इंजरी और रिकवरी में कितना समय लगता है?
ACL इंजरी क्या होती है?
ACL (Anterior Cruciate Ligament) इंजरी घुटने की एक आम लेकिन गंभीर चोट होती है. ACL घुटने के अंदर मौजूद एक मजबूत लिगामेंट है, जो घुटने को ठिकाऊ रखने में मदद करती है. खेलते समय अचानक मुड़ने, कूदने के बाद गलत तरीके से जमीन पर उतरने या किसी दुर्घटना के कारण इस लिगामेंट में चोट लग सकती है. ये खिंच या फट सकता है. ACL इंजरी होने पर घुटने में तेज दर्द, सूजन, चलने में परेशानी और घुटने को घुमाने या फिर इधर-उधर करने में परेशानी महसूस हो सकती है. यह चोट खिलाड़ियों में अधिक देखने को मिलती है.
रिकवर होने में कितना समय लगता है?
ACL (Anterior Cruciate Ligament) इंजरी इतनी खतरनाक है कि अगर ये गंभीर हो जाए तो इसमें सर्जरी की जरूरत होती है. डॉक्टर कहते हैं कि ACL पूरी तरह फट जाने पर सर्जरी की जरूरत पड़ती है और सर्जरी के बाद सामान्य गतिविधियों में लौटने में 6 से 9 महीने या उससे अधिक समय लग सकता है. इस चोट के रिकवरी चोट की गंभीरता और इलाज के तरीके पर भी निर्भर करती है. अगर लिगामेंट में हल्का खिंचाव (Sprain) है, तो ठीक होने में कुछ हफ्तों से 2-3 महीने तक लग सकते हैं. वहीं खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित वापसी लौटने में 9 से 12 महीने तक का समय लग सकता है. इसलिए छुटने की चोटों को सामान्य न मानें, डॉक्टर की सलाह लेनी बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: 50 अंडे एक साथ खाना कितना खतरनाक? जानिए शरीर पर क्या पड़ सकता है असर
FAQs
सवाल: ACL इंजरी क्या होती है?
जवाब: ACL (Anterior Cruciate Ligament) घुटने के अंदर मौजूद एक महत्वपूर्ण लिगामेंट होता है, जो घुटने को स्थिर रखने में मदद करता है. जब यह लिगामेंट ज्यादा खिंच जाता है या फट जाता है, तो उसे ACL इंजरी कहा जाता है. इससे घुटने में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है.
सवाल: खिलाड़ियों में ACL इंजरी इतनी आम क्यों है?
जवाब: फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और क्रिकेट जैसे खेलों में अचानक दिशा बदलना, तेज दौड़ना, कूदना और टक्कर लगना आम बात है। इन गतिविधियों के दौरान घुटने पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे ACL इंजरी का खतरा बढ़ जाता है.
सवाल: ACL इंजरी के बाद खिलाड़ी को ठीक होने में कितना समय लग सकता है?
जवाब: ACL इंजरी की गंभीरता के अनुसार रिकवरी का समय अलग-अलग हो सकता है। हल्की चोट कुछ हफ्तों या महीनों में ठीक हो सकती है, जबकि ACL फटने पर सर्जरी और फिजियोथेरेपी की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे मामलों में खेल में वापसी करने में 6 से 12 महीने तक का समय लग सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

