होमWellnessBeautyबारिश के मौसम में स्किन का ऐसे रखें ख्याल, आजमाएं ये उपाय

बारिश के मौसम में स्किन का ऐसे रखें ख्याल, आजमाएं ये उपाय

7 Beauty Hacks To Beat The Monsoons: बरसात में बढ़ते उमस के कारण स्किन में रैशेज फंगल इंफेक्शन और खुजली जैसी समस्या हो सकती है.

3 Beauty Hacks To Beat The Monsoons: बरसात के मौसम में हेल्थ के साथ-साथ स्किन केयर करनी भी जरूरी होती है. बढ़ते उमस के कारण स्किन में रैशेज फंगल इंफेक्शन और खुजली जैसी समस्या हो सकती है. एक्सपर्ट के अनुसार बदलता मौसम न सिर्फ सेहत पर असर डालता है बल्कि स्किन पर भी असर डालती है. दरअसल बारिश के मौसम में स्किन केयर करना जरूरी हो जाता है.

दरअसल बारिश के मौसम में स्किन केयर करना जरूरी हो जाता है क्योंकि इस दौरान हवा में नमी (Humidity) बढ़ जाती है, जिससे स्किन पर पसीना, एक्सट्रा ऑयल और गंदगी जमा होने लगती है. ऐसे में मुंहासे, फंगल इंफेक्शन, रैशेज, खुजली और स्किन प्रॉब्लम जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा बार-बार भीगने और गीली स्किन को लंबे समय तक छोड़ने से स्किन की नेचुरल परत भी असर डालती है. इसलिए बारिश के मौसम में स्किन की नियमित सफाई, मॉइस्चराइजिंग और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी होता है.

स्किन को रखें साफ

बरसात के मौसम में स्किन को साफ रहना जरूरी होता है. ऐसे में बाहर जाने से पहले और बाहर से आने के बाद चेहरे को नेचुरल या माइल्ड फेस वॉश की मदद से साफ करें. बरसात के मौसम में हवा में नमी (Humidity) बढ़ जाती है, जिससे त्वचा पर पसीना, तेल और गंदगी अधिक जमा होने लगती है. इसलिए स्किन को साफ करना जरूरी होता है.

मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें

बरसात के मौसम वातावरण में नमी रहती है. इसलिए कई लोग मॉइस्चराइजर लागने से बचते हैं. लेकिन ऐसा नहीं होता बल्कि बारिश के मौसम में स्किन की बाहरी परत अपनी नेचुरल नमी खो सकती है, जिससे स्किन रूखी, बेजान या संवेदनशील हो सकती है. ऐसे में मॉइस्चराइजर स्किन में नमी बनाए रखने, स्किन बैरियर को मजबूत करने और रूखेपन व जलन से बचाने में मदद करता है. इस मौसम में हल्का, नॉन-ग्रीसी और वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है.

सनस्क्रीन लगाना ना भूलें

बरसात के मौसम में भी सूरज की हानिकारक UV किरणें बादलों को पार करके स्किन तक पहुंच सकती हैं. सनस्क्रीन इन किरणों से स्किन की रक्षा करती है और सनबर्न, टैनिंग, पिग्मेंटेशन और समय से पहले होने वाली झुर्रियों के खतरे को कम करती है. इसलिए बारिश के दिनों में भी बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले SPF 30 या उससे अधिक वाली सनस्क्रीन लगाना फायदेमंद माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Onion for hair fall control: बाल झड़ने से हैं परेशान? ऐसे लगाएं प्याज का रस

FAQs

सवाल: बदलते मौसम में त्वचा की सबसे आम समस्या क्या होती है?

जवाब: गर्मी और बारिश के मौसम में पसीना, चिपचिपाहट, मुंहासे और त्वचा में संक्रमण की समस्या बढ़ सकती है.

सवाल: स्किन को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए?

जवाब:दिन में दो बार चेहरे की सफाई करें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्का मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें.

सवाल: बारिश और गर्मी में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब:सनस्क्रीन लगाएं, गीली त्वचा को लंबे समय तक न छोड़ें और तैलीय व जंक फूड का सेवन कम करें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments