Homemade Drink For Bloating And Stomach Pain: भागमभाग भरी जिंदगी में लोगों का खानपान ही सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. कई लोग जल्दबाजी के चक्कर में बाहर का खाना खाते हैं तो कई लोग असमय खाना खाते हैं. ऐसे में उनके साथ अक्सर पेट दर्द, ब्लोटिंग, अपच गैस बनना जैसी समस्या होने लगती है. कई लोग इन समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन इन समस्याओं को इग्नोर करना गंभीर रूप ले सकती है.
एक्सपर्ट कहते हैं कि हेल्दी रहने के लिए बैलेंस्ड डाइट लेनी जरूरी होती है. इसके अलावा कुछ आसान घरेलू ड्रिंक्स भी पेट की गैस, सूजन और दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. आज के आर्टिकल में जानेंगे कि पेट से जुड़ी समस्याओं में आपको किन ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए. चलिए जानते हैं.
पेट में गैस, दर्द और ब्लोटिंग होने के बड़े कारण
- ज्यादा तला-भुना और जंक फूड खाना
- देर रात भोजन करना
- पर्याप्त पानी न पीना
- तनाव और चिंता
- शारीरिक गतिविधि की कमी
- अपच और कमजोर पाचन तंत्र
करें इन हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन
गुनगुना नींबू पानी (Lukewarm Lemon Water)
नींबू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेट्स डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखने में मदद करता है. ऐसे में आप गुनगुना नींबू पानी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं.
गुनगुना नींबू पानी पीने के फायदे
- पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है
- गैस और एसिडिटी कम करने में मदद करता है
- शरीर को हाइड्रेट रखता है
- पेट की सूजन और भारीपन से राहत दिला सकता है
- शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक
अदरक का पानी (Ginger Water)
अदरक में जिंजरोल (Gingerol) और शोगाओल (Shogaol) जैसे तत्व पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया के लिए बेहतर होते हैं. ये तत्व पेट में गैस, सूजन तथा भारीपन की समस्या को कम करने में मदद करते हैं.
अदरक का पानी पीने के फायदे
- पेट की सूजन कम करने में मददगार
- गैस बनने की समस्या को कम कर सकता है
- भोजन को आसानी से पचाने में सहायक
- मतली और उल्टी की भावना कम कर सकता है
- पेट के भारीपन से राहत दिला सकता है
जीरा पानी (Jeera Water)
जीरा में क्यूमिनाल्डिहाइड (Cuminaldehyde), थाइमोल (Thymol), एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं. ये पाचन एंजाइम्स के स्राव को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे भोजन बेहतर तरीके से पचता है.
जीरा पानी के फायदे
- पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करने में मदद करता है
- गैस और अपच से राहत दिला सकता है
- मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में सहायक
- पेट की सूजन कम करने में मददगार
- सुबह खाली पेट पीना लाभदायक माना जाता है
अजवाइन का पानी (Ajwain Water)
अजवाइन में थाइमोल (Thymol) नामक तत्व पाया जाता है, जो पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. यही कारण है कि पेट दर्द और गैस की समस्या में अजवाइन का उपयोग अक्सर घरेलू उपाय के रूप में किया जाता है.
अजवाइन का पानी पीने के फायदे
- गैस और ब्लोटिंग से राहत दिलाने में सहायक
- पेट दर्द को कम करने में मददगार
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
- हैवी भोजन के बाद आराम पहुंचा सकता है
- अपच की समस्या कम करने में मदद करता है
पेट की गैस और ब्लोटिंग से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
- रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
- तैलीय और जंक फूड का सेवन कम करें
- भोजन समय पर करें
- खाने को अच्छी तरह चबाकर खाएं
- नियमित रूप से व्यायाम करें
- तनाव को नियंत्रित रखने की कोशिश करें
यह भी पढ़ें: डेंगू में करें इस खास काढ़ा का सेवन, प्लेटलेट्स बढ़ाने में करेंगा मदद
FAQs
सवाल: पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या क्यों होती है?
जवाब: पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या अनियमित खानपान, जंक फूड का अधिक सेवन, देर रात तक जागने, पर्याप्त पानी न पीने और तनाव के कारण हो सकती है. इससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है और पेट में भारीपन, दर्द व सूजन महसूस हो सकती है.
सवाल: पेट की गैस और सूजन कम करने के लिए कौन-से घरेलू ड्रिंक्स फायदेमंद हैं?
जवाब: गुनगुना नींबू पानी, अदरक का पानी, जीरा पानी, अजवाइन का पानी और शहद-पुदीने का पानी पेट की गैस, ब्लोटिंग और अपच से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. ये ड्रिंक्स पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी सहायक माने जाते हैं.
सवाल: गैस और पेट दर्द की समस्या से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
जवाब: समय पर भोजन करना, जंक फूड से दूरी बनाना, पर्याप्त पानी पीना, नियमित व्यायाम करना और तनाव को नियंत्रित रखना जरूरी है. साथ ही स्वस्थ खानपान और अच्छी जीवनशैली अपनाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और गैस व ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

