होमHealth NewsCOVID-19 Vaccine से दिल को सुरक्षा? रिसर्च में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और...

COVID-19 Vaccine से दिल को सुरक्षा? रिसर्च में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर को लेकर बड़ा खुलासा

COVID 19 Vaccine Protect Heart: जामा इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 वैक्सीन दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है. रिसर्च में 10 लाख से ज्यादा लोगों के मेडिकल डेटा का विश्लेषण किया गया.

COVID 19 Vaccine Protect Heart: कोविड 19 के टीकाकरण को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. दरअसल जामा इंटरनल मेडिसन में एक रिपोर्ट पब्लिश हुई है, जो ये बताती है कि कोविड 19 की वैक्सीनेशन हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर जैसी बीमारियों से बचाने में काफी मदद करता है.

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद करोड़ों लोगों की चिंता दूर हुई है. इसपर डॉक्टर जियाद अल-अली ने रिसर्च की है. उनका कहना है कि अगर 10 लाख लोगों को ये वैक्सीन लगा दी जाए तो 10 महीने के अंदर लगभग 2,370 लोगों को दिल की गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है.

हजारों लोगों की बचाई जा सकती है जान

रिसर्चर डॉक्टर का मानना है कि ये वैक्सीन दिल की कई बीमारियों से बचने में काम में आ सकती है. साथ ही 1,580 लोगों की जान जैसी स्थिती अगर हो रही है, तो ये उस कंडिशन से भी बचाने में मददगार साबित हो सकती है. हालांकि उनका कहना है कि ये संभावित आंकड़ा है.

दिल को सेफ रखेगा कोविड का टीका

रिसर्च में ही खुलासा हुआ है कि कोविड वैक्सीन लेते हैं, तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक यहां तक की हार्ट फेल होने जैसी गंभीर स्थिती से बचा जा सकता है. इनका खतरा 38 प्रतिशत तक कम हो सकता है. इतना ही नहीं ये वैक्सीन उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनकी उम्र 75 साल है या फिर उनसे अधिक है या फिर उन्हें पहले से कोई बीमारी है. उनके लिए ये काफी फायदेमंद हो सकता है.

लाखों लोगों का लिया गया डेटा

वहीं इस रिसर्च का पूरा फोकस साल 2024 के 2025 के अपडेटेड कोविड 19 वैक्सीनेशन पर फोकस था. अमेरिका के वेटरन्स अफेयर्स (VA) स्वास्थ्य प्रणाली के 10 लाख से अधिक (1,039,659) मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया. शोधकर्ताओं ने उन मरीजों के डेटा की तुलना की जिन्होंने 3 सितंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच केवल फ्लू का टीका लगवाया था (कंट्रोल ग्रुप) और जिन्होंने फ्लू के टीके के साथ-साथ अपडेटेड कोविड-19 वैक्सीन भी लगवाई थी.

यह भी पढ़ें: Sanchita Suicide Case: कम उम्र में क्यों बढ़ते जा रहे हैं युवाओं में सुसाइड के मामले? जानें कारण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments