Sanchita Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को सुसाइड कर लिया है. जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हो रही है. सुसाइड से पहले का संचिता का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो हंसते-खेलते हुए नजर आई थी. ऐस में सवाल ये कि आखिर उन्होंने ये कदम क्यों उठाया.
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. लेकिन इस मामले ने तमाम सवाल पैदा जरूर किए हैं जैसे आखिर क्यों कम उम्र में लोग सुसाइड जैसे कदम उठा रहे हैं. आखिर क्या है वो कारण जिसके चलते लोग ऐसा कदम उठा रहे हैं. वो भी तब जब व्यक्ति बाहर से खुश नजर आ रहा हो. जैसा संचिता के केस में भी दिखाई दिया.
चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं
गौर करने वाली बात है कि देशभर में युवाओं के सुसाइड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसपर NCRB यानी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े भी सामने आए हैं. आंकड़े बताते हैं कि साल 2014 में 14 हजार 448 युवाओं ने आत्महत्या की थी. चिंता की बात इसलिए भी है क्योंकि ये आंकड़ा साल 2023 से 4.3 प्रतिशत अधिक है. कई मामले ऐसे भी हैं जिसमें व्यक्ति सोशल मीडिया पर अपने आप को खुश रखते हुए नजर आ रहे हैं. लोगों को खुश दिखाते हैं. लेकिन उसके बावजूद सुसाइड का कदम उठा रहे हैं.
कम उम्र में क्यों ऐसा कदम उठा रहे युवा?
सबसे बड़ा सवाल ही यही है कि आखिर कम उम्र में युवा ऐसा कदम क्यों उठा रहे हैं. इसपर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इसके कई कारण हो सकते हैं. क्योंकि युवाओं में अब मेंटल स्ट्रेस बढ़ चुका है. करियर की टेंशन, फ्यूचर की टेंशन, बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता कॉम्पीटिशन, उनको मेंटली कमजोर कर रही है. क्योंकि आज हर फील्ड में काफी कॉम्पीटिशन है जो मेंटल हेल्थ पर असर डाल रहा है. इसलिए जब स्ट्रगल के साथ सफल नहीं हो पाते तो डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: डायबिटीज बना सकती है अंधा, इन लक्षणों से पहचानें मरीज की आंखों को हो रहा नुकसान
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

