होमWellnessBeautyOnion for hair fall control: बाल झड़ने से हैं परेशान? ऐसे लगाएं...

Onion for hair fall control: बाल झड़ने से हैं परेशान? ऐसे लगाएं प्याज का रस

Onion for hair fall control: क्या आप बालों के झड़ने से परेशान हैं? प्याज के रस पर कई रिसर्च हुई है. प्याज का रस किस तरह से लगाना फायदेंमद साबित हो सकता है.

Onion for hair fall control: क्या आप बालों के झड़ने से परेशान हैं? ऐसे में क्या-क्या उपाए आजमाएं गए? दरअसल आज के समय में बालों के झड़ने की समस्या से कौन परेशान नहीं हैं. इस समस्या से राहत पाने के लिए कई लोग तरह-तरह के उपाए आजमाते हैं. दरअसल मेथी दाने से लेकर एलोवेरा जेल और प्याज का रस सभी तरह के उपाए आजमाएं जाते हैं. लेकिन इन उपायों को करने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? नहीं पता तो आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

प्याज का रस लगाने से बालों का झड़ना कम होता है. इस तरह की बातों पर विश्वास करना कितना सही है? दरअसल प्याज के रस और बालों के झड़ने को लेकर कई तरह के शौध हुए हैं, जिनमें यह बताया गया है कि प्याज के रस में एक खास तरह का तत्व पाया जाता है जो बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है.

बालों के लिए क्यों फायदेमंद होता प्याज का रस?

प्याज के रस में सल्फर (Sulfur) जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देने, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद करते हैं. हालांकि इसके फायदे व्यक्ति-व्यक्ति पर अलग हो सकते हैं. इसलिए कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है.

बता दें कि नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की वेबसाइट पर छपी एक रिसर्च बताती है कि सल्फर केराटिन नामक प्रोटीन का हिस्सा है, जिससे बाल बने होते हैं. इसके अलावा प्याज में एंटीऑक्सीडेंट और कुछ एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देने का काम करता है.

प्याज के रस पर हुई रिसर्च

प्याज के रस और बालों की ग्रोथ पर अब तक हुए वैज्ञानिक शोधों में सबसे चर्चित अध्ययन वर्ष 2002 में प्रकाशित हुआ था, जिसमें कुछ लोगों में Alopecia Areata (एक प्रकार का बाल झड़ना) के मामलों में प्याज के रस से बालों की दोबारा वृद्धि देखी गई थी. हालांकि, इस विषय पर बड़े पैमाने और उच्च गुणवत्ता वाले अध्ययन अभी भी कम हैं. इसलिए विशेषज्ञ मानते हैं कि प्याज का रस कुछ लोगों को फायदा पहुंचा सकता है, लेकिन इसे बाल झड़ने का प्रमाणित या सार्वभौमिक इलाज नहीं माना जा सकता.

बालों में प्याज का रस लगाने का तरीका

प्याज को अच्छे से साफ करके उसे पीसकर उसका रस निकाल लें. प्याज के रस को बर्तन में रख लें. इसके बाद इसे स्कैल्प पर कॉटन की मदद से या फिर हाथों की मदद से लगाएं. इसे स्कैल्प पर 15 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें. बालों के झड़ने की समस्या में प्याज का रस हफ्ते में 1-2 बार लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है.

बरतें सावधानी

प्याज का रस बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसे लगाने से पहले कुछ सावधानियां जरूरी हैं. सबसे पहले स्किन पर पैच टेस्ट करें ताकि एलर्जी या जलन का पता चल सके. अगर स्कैल्प में खुजली, लालिमा या तेज जलन हो तो इसका उपयोग तुरंत बंद कर दें. प्याज का रस आंखों में जाने से बचाएं, क्योंकि इससे जलन हो सकती है. सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को सावधानी बरतनी जरूरी है. बालों या स्कैल्प की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Stretch Marks Removal नहीं, Cover Up! मेकअप से ऐसे छिपाएं जिद्दी निशान

FAQs

सवाल: क्या प्याज का रस बालों का झड़ना कम कर सकता है?

जवाब: कुछ मामलों में यह बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है, लेकिन इसके प्रभाव के लिए अधिक शोध की जरूरत है.

सवाल: क्या हर किसी को प्याज का रस लगाना चाहिए?

जवाब: नहीं, संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इससे जलन या एलर्जी हो सकती है.

सवाल: प्याज का रस लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी है?

जवाब: क्योंकि बाल झड़ने का कारण अलग-अलग हो सकता है और सही इलाज कारण पर निर्भर करता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments