Blood Donation Ke Baad Kya Khaye: कहते हैं रक्तदान-महादान, लेकिन शरीर की रिवकरी का भी खास ख्याल रखना जरूरी है. क्योंकि कई मामलों में ब्लड डोनेशन के बाद परेशानी होने लगती है. चक्कर आने लगते हैं, कमजोरी महसूस होने लगती है. इसलिए ये जानना काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपनी डाइट में आयरन की कमी को पूरा करने वाले फूड्स का ही सेवन करें.
इसके लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, गुड़-चना, दालें, चुकंदर, अनार, सूखे मेवे और विटामिन C से युक्त फूड्स का सेवन ही करें और उन्हें अपनी डाइट में शामिल करें. जब हम ब्लड डोनेट करते हैं, तो शरीर में आयरन की कमी हो जाती है. इसी कमी को पूरा करने के लिए डाइट की जरूरत होती है. क्योंकि आयरन का काम हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का होता है. यह ऑक्सीजन को शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाता है.
ब्लड डोनेशन के बाद खाएं ये फूड्स
हरी-पत्तेदार सब्जियांः अपनी डाइट में पालक, मेती, सरसों या फिर बथुआ जैसे सब्जियों को शामिल करें. क्योंकि इनके सेवन से आपको आयरन मिलेगा जो एक अच्छा सोर्स होता है. इसे आप अपने खाने में शामिल करेंगे तो शरीर में आयरन की कमी पूरी हो सकती है.
गुड़ और चनाः गुड़ और भुने हुए चने ट्रेडिशनल स्नैक में से है. इनमें भी आयरन की अच्छी मात्रा होती है. यही कारण है कि अक्सर बड़े बुजुर्ग इसे खाने की सलाह देते हैं. इसलिए ब्लड डोनेशन के बाद इसे खाने से एनर्जी मिलती है.
दालें और बीन्सः डाइट में राजमा, लोबिया, मसूर, चने की दाल. इसमें न सिर्फ आयरन बल्कि प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है. ये शरीर के अंदर नई ब्लड सेल्स बनाने में मदद करते हैं.
अनारः अनार के अंदर विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इसलिए जब ब्लड डोनेशन किया जाता है उसके बाद अनार का जूस पीने की सलाह दी जाती है. इससे खून की कमी पूरी हो सकती है.
इन बातों का रखें खास ख्याल
ब्लड डोनेशन के बाद कुछ बातों का आपको खास ख्याल रखना चाहिए
इन बातों का भी रखें ध्यान
- आप रक्तदान के तुरंत बाद भारी व्यायाम न करें.
- आपको कम से कम 24 घंटे तक आराम करना चाहिए.
- अगर चक्कर या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत बैठ जाएं और पानी पिएं.
यह भी पढ़ें: कैंसर की दवाएं और वैक्सीन हुईं महंगी! Carboplatin, Cisplatin के नए दाम जानकर चौंक जाएंगे
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

