AIIMS Bhopal Negligence: कोई बीमारी हो तो डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी जाती है. एक विश्वास होता है कि यही हमें बचा पाएंगे. यही हमें ठीक कर पाएंगे. ऐसा होता भी है, लेकिन क्या हो जब डॉक्टर के पास जाने के बाद जान बचने के बजाए चली जाए. ऐसा ही हैरान करने वाला मामला मध्य-प्रदेश के भोपाल से सामने आया है.
दरअसल यहां 3 साल के मासूम बच्चे की जान अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के कारण मौत हो गई थी. जानकारी है कि ऑन-ड्यूटी नर्स ने बच्चे को दवा की जगह फॉर्मेलिन का इंजेक्शन लगा दिया था. फॉर्मेलिन एक जहरीला इंजेक्शन है. जिसे स्टाफ ने गलती से इंजेक्ट कर दिया और मासूम की मौत हो गई.
भोपाल का रहने वाला था मृतक मासूम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक मासूम का नाम सार्थक यादव था. सार्थक सागर जिले के बीना का रहने वाला था. उसे ब्लड कैंसर था. उसकी हालत भी काफी गंभीर थी. जिसे देखते हुए 15 दिसंबर 2025 को उसे भोपाल के एम्स के बच्चों के वार्ड (Paediatric Ward) में भर्ती कराया गया था.
पिता ने लगाए गंभीर आरोप
अब इस मामले पर सार्थक के पिता सिद्धार्थ यादव ने कहा कि 17 दिसंबर में करीब 8 बजे की आईवी लाइन की ड्रिप रुकी थी. जिसके बाद वहां ऑन ड्यूटी पर तैनात ऑफिसर नर्स आई थी. जहां उसने पहले से रखी ही सिरेंज लगी हुई थी. जानकारी थी कि उस सिरेंज पर F अंग्रेजी में लिखा हुआ था. नर्स ने बिना सोचे-समझे और बिना किसी से पूछे उस सिरिंज को उठाया और उसे सार्थक की आईवी बोतल में डाल दिया.
जिसके बाद अब पिता ने आरोप लगाया कि नर्स ने तीन बार रोका भी कि इसे मत लगाओ. लेकिन नर्स ने घमंड से कहा कि मैं डॉक्टर हूं या तुम? बताया गया कि इंजेक्शन के लगते ही सार्थक की तबियत बिगड़ने लगी काफी तड़पने लगा और बेहोश भी हो गया. जिसके बाद वॉर्ड में हड़कंप मच गया. जिसके बाद सार्थक को ICU ले जाया गया. डॉक्टर ने इलाज किया सीपीआर दिया लेकिन देर हो चुकी थी. इस एक इंजेक्शन के कारण मासूम की जान चली गई.
फॉर्मेलिन क्या होता है?
अब जान लेते हैं कि आखिर फॉर्मेलिन क्या होता है? आसान भाषा में कहा जाए तो ये गैस और पानी का एक मिक्चर होता है. आमतौर पर ये इंसानों के लिए एक स्लो पॉइजन की तरह होता है. अक्सर इसे मेडिकल लैब में बायोप्सी के सैंपल को सुरक्षित रखने या डेड बॉडीज को सड़ने से बचाने के लिए किया जाता है. अगर इसे नस में डाल लिया जाए तो इससे मौत हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Blood Donation के बाद क्या खाना चाहिए? कमजोरी और चक्कर से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

