होमHealth Newsक्यों बढ़ रहा है डेंगू का खतरा? जानें लक्षण और बचाव के...

क्यों बढ़ रहा है डेंगू का खतरा? जानें लक्षण और बचाव के तरीके

World Dengue Day 2026: विश्व डेंगू दिवस 2026 की थीम "One World Against Dengue" रखी गई है. WHO का कहना है कि डेंगू से लड़ने के लिए सरकार, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और आम लोगों को मिलकर काम करना होगा.

World Dengue Day 2026: हर साल 15 जून को विश्व डेंगू दिवस (World Dengue Day) मनाया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करना, समय पर पहचान और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देना है. डेंगू दुनिया में तेजी से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों में से एक माना जाता है और यह लाखों लोगों को प्रभावित करता है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, World Dengue Day 2026 की थीम है. One World Against Dengue” (डेंगू के खिलाफ एक दुनिया) यह थीम इस बात पर जोर देती है कि डेंगू से लड़ने के लिए सरकारों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, संस्थानों और आम लोगों को मिलकर काम करने की जरूरत है.

डेंगू क्यों बन रहा है बड़ी चुनौती?

WHO के मुताबिक डेंगू एक उपेक्षित उष्णकटिबंधीय (Neglected Tropical Disease) बीमारी है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसके मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है. जलवायु परिवर्तन, बढ़ता शहरीकरण और मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण इसकी बड़ी वजह माने जाते हैं.

डेंगू कैसे फैलता है?

डेंगू वायरस संक्रमित एडीज एजिप्टी (Aedes aegypti) मच्छर के काटने से फैलता है. यह मच्छर आमतौर पर दिन के समय काटता है और साफ जमा पानी में पनपता है.

डेंगू के सामान्य लक्षण

डेंगू होने पर व्यक्ति में ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं:

  • तेज बुखार
  • सिरदर्द
  • आंखों के पीछे दर्द
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  • शरीर पर लाल चकत्ते
  • कमजोरी और थकान
  • मतली या उल्टी

गंभीर मामलों में नाक या मसूड़ों से खून आना, पेट में तेज दर्द और ब्लड प्रेशर गिरने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

डेंगू से बचाव के आसान उपाय

डेंगू से बचने के लिए कुछ सावधानियां अपनाना जरूरी है:

  • घर और आसपास पानी जमा न होने दें.
  • पानी की टंकियों और कंटेनरों को ढककर रखें.
  • कूलर का पानी नियमित रूप से बदलें.
  • मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाले उत्पादों का इस्तेमाल करें.
  • पूरे बाजू के कपड़े पहनें.
  • बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

क्यों जरूरी है विश्व डेंगू दिवस?

विश्व डेंगू दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि डेंगू सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसकी रोकथाम में समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है. जागरूकता, समय पर पहचान और सामूहिक प्रयासों से ही डेंगू के बढ़ते खतरे को कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: दवा की जगह लगा दिया जहरीला इंजेक्शन! 3 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे की मौत, जानें क्या है फॉर्मेलिन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments