How To Cover Up Stretch Marks: अपने जीवन में हर कोई कभी न कभी बीमार तो पड़ता ही है. कुछ बीमारियां या चोटें ऐसी होती हैं जो गहरे दाग छोड़ जाती है. ऐसे में वह दिखने में बहुत बुरे लगते हैं. कभी कुछ गंभीर चोटों या कांटे लगने पर भी ऐसा होता है. इसके अलावा कुछ महिलाओं के साथ ऐसा अक्सर होता है उनके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या के कारण दाग रह जाते हैं. लेकिन कुछ लोग इन्हें मेकअप की मदद से आसानी से कवर कर लेते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानें कि आप ऐसे कौन-कौन से मेकअप का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आसानी से आपके इन दाग-धब्बों को छुड़ाने में मदद करेगा. चलिए जानते हैं.
स्ट्रेच मार्क्स स्किन पर दिखाई देने वाली लंबी, पतली रेखाएं या धारियां होती हैं, जो स्किन के अचानक खिंचने या सिकुड़ने के कारण बनती हैं. जब स्किन तेजी से फैलती है, तो उसकी अंदरूनी परत में मौजूद कोलेजन और इलास्टिन फाइबर टूट सकते हैं, जिससे स्ट्रेच मार्क्स बनने लगते हैं. इन्हें छुपाने के लिए आप मेकअप का इस्तेमाल कर सकते हैं.
मेकअप से स्ट्रेच मार्क्स को छिपाने के तरीके
सही कलर करेक्टर का करें चयन
- स्ट्रेच मार्क्स या दाग-धब्बों को मेकअप से छिपाने के लिए सही कलर करेक्टर चुनना बहुत जरूरी होता है. कलर करेक्टर स्किन के अलग-अलग रंगों को बैलेंस करने का काम करता है, जिससे निशान कम दिखाई देते हैं.
- अगर आपके स्ट्रेच मार्क्स नए हैं और लाल या बैंगनी रंग के दिखते हैं, तो उन पर पीले रंग का कलर करेक्टर लगाया जा सकता है. यह बैंगनी या लाल रंग को न्यूट्रल करके स्ट्रेच मार्क्स को कम उभरा हुआ दिखाने में मदद करता है.
- वहीं, अगर स्ट्रेच मार्क्स पुराने हैं, तो उनका रंग आमतौर पर त्वचा से हल्का हो जाता है. ऐसे में कलर करेक्टर की जरूरत नहीं पड़ती. आप सीधे फाउंडेशन या कंसीलर लगाकर उन्हें आसानी से छिपा सकते हैं.
फुल कवरेज फाउंडेशन
- फुल कवरेज फाउंडेशन स्किन पर एक समान परत बनाता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स, दाग-धब्बे और स्किन के रंग में असमानता कम दिखाई देती है. इसमें सामान्य फाउंडेशन की तुलना में अधिक पिगमेंट होते हैं, जो निशानों को बेहतर तरीके से कवर करने में मदद करते हैं.
- जब इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाया जाता है, तो यह उनके रंग और आसपास की स्किन के रंग के बीच के अंतर को कम कर देता है. इससे स्ट्रेच मार्क्स त्वचा में ज्यादा घुले-मिले दिखाई देते हैं और कम नजर आते हैं.
बॉडी पर स्ट्रेच मार्क्स हो या फिर दाग-धब्बे ये किसी को भी हो सकते हैं. लेकिन हम इन्हें फक्शन और फेस्टिवल के खास मौकों पर छुपाने का काम करते हैं. ऐसे में ब्यूटी प्रोडक्ट ही सहारा बनते हैं कि आप इन्हें आसानी से छुपा सकते हैं. कुछ समय तक कवर करने के लिए मेकअप बड़ा मददगार साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Premature Grey Hair: 30 से पहले बाल हो रहे हैं सफेद? जानिए बड़े कारण
FAQs
सवाल: मेकअप लगाने से पहले क्या करना चाहिए?
जवाब: स्ट्रेच मार्क्स पर कलर करेक्टर और फुल-कवरेज कंसीलर लगाकर उन्हें काफी हद तक छिपाया जा सकता है।
सवाल: स्ट्रेच मार्क्स छिपाने के लिए किस तरह का मेकअप बेहतर होता है?
जवाब:वॉटरप्रूफ और लॉन्ग-लास्टिंग बॉडी फाउंडेशन या कंसीलर का इस्तेमाल बेहतर माना जाता है.
सवाल: मेकअप लगाने से पहले क्या करना चाहिए?
जवाब:त्वचा को अच्छी तरह मॉइस्चराइज करें, ताकि मेकअप स्मूद तरीके से लगे और लंबे समय तक टिका रहे.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

