Which vitamins are essential to prevent gray hair: बदलती लाफस्टाइल की दुनिया में जहां एक तरफ बीमारियां बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ लोगों के सफेद बालों की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है. छोटा बच्चों हो या फिर बड़ा व्यक्ति हर किसी में ये समस्या देखने को मिल रही है. बदलती लाइफस्टाइल इसका बड़ा कारण है तो कई लोगों में ये समस्या विटामिन्स की कमी से भी होती है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि सफेद बाल के लिए कौन से विटामिन्स की कमी रहती है. चलिए जानते हैं.
सफेद बाल होने से बालों की खूबसूरती कम हो जाती है. इसके अलावा कम उम्र में सफेद बाल आने पर आत्मविश्वास में भी कमी आ जाती है. हालांकि, सफेद बाल अपने आप में कोई बीमारी नहीं हैं, लेकिन यदि ये समय से पहले दिखाई देने लगें तो यह पोषण की कमी, तनाव, आनुवंशिक कारणों या कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकते हैं.
किन-किन कारणों से होते सफेद बाल
- बता दें कि बालों का रंग मेलानिन (Melanin) नाम के पिगमेंट से तय होता है. जब शरीर में मेलानिन का उत्पादन कम होने लगता है, तो बाल सफेद दिखाई देने लगते हैं. आनुवंशिक कारण (Genetics) इसके सबसे बड़े कारणों में से एक हैं. अगर परिवार में माता-पिता या करीबी रिश्तेदारों के बाल जल्दी सफेद हुए हैं, तो यह समस्या अगली पीढ़ी में भी देखने को मिल सकती है.
- इसके अलावा विटामिन B12, आयरन, कॉपर और फोलिक एसिड की कमी, लगातार तनाव, खराब खानपान, धूम्रपान, नींद की कमी और कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी समय से पहले बाल सफेद होने का कारण बन सकती हैं. कुछ मामलों में थायरॉयड जैसी बीमारियां भी बालों के रंग को प्रभावित कर सकती हैं.
- एक्सपर्ट कहते हैं कि कुछ मामलों में समय से पहले बालों के सफेद होने से जुड़ा सबसे जरूरी विटामिन, विटामिन बी12, विटामिन-बी7 और विटामिन-डी की कमी के कारण भी होते हैं. इसके अलावा, कॉपर, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी बालों के रंग को प्रभावित करते हैं.
आपनाएं हेल्दी आदतें
- संतुलित आहार लें: विटामिन B12, आयरन, कॉपर, जिंक, फोलिक एसिड और प्रोटीन से भरपूर भोजन का सेवन करें.
- तनाव कम करें: योग, ध्यान (Meditation) और नियमित व्यायाम तनाव को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं.
- पर्याप्त नींद लें: रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद बालों और शरीर दोनों के लिए जरूरी है.
- धूम्रपान से बचें: कई अध्ययनों में धूम्रपान को समय से पहले बाल सफेद होने से जोड़ा गया है.
- बालों की सही देखभाल करें: बहुत अधिक केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और बार-बार हेयर ट्रीटमेंट से बचें.
- स्वास्थ्य जांच कराएं: अगर कम उम्र में तेजी से बाल सफेद हो रहे हैं, तो विटामिन B12, आयरन और थायरॉयड की जांच करवाना फायदेमंद हो सकता है.
यह भी पढ़ें: pop art makeup: कॉमिक बुक से निकलकर बाहर आया मेकअप, लोगों के बीच हुआ पॉपुलर
FAQs
सवाल: बाल सफेद होने का मुख्य कारण क्या है?
जवाब: बालों में मेलानिन पिगमेंट का कम होना सफेद बालों का मुख्य कारण है.
सवाल:क्या तनाव से बाल जल्दी सफेद हो सकते हैं?
जवाब: हां, लंबे समय तक रहने वाला तनाव बालों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है और समय से पहले बाल सफेद होने का जोखिम बढ़ा सकता है.
सवाल: कौन-सी पोषक तत्वों की कमी से बाल सफेद हो सकते हैं?
जवाब: विटामिन B12, आयरन, कॉपर और फोलिक एसिड की कमी समय से पहले बाल सफेद होने से जुड़ी हो सकती है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

