होमWellnessBeautypop art makeup: कॉमिक बुक से निकलकर बाहर आया मेकअप, लोगों...

pop art makeup: कॉमिक बुक से निकलकर बाहर आया मेकअप, लोगों के बीच हुआ पॉपुलर

Have you tried pop art makeup: क्या आपको मेकअप करना पसंद है? दरअसल मेकअप की दुनिया बहुत बड़ी है. हर जनरेशन में कुछ न कुछ नया ट्रेंड में आता है.

Have you tried pop art makeup: क्या आपको मेकअप करना पसंद है? दरअसल मेकअप की दुनिया बहुत बड़ी है. हर जनरेशन में कुछ न कुछ नया ट्रेंड में आता है. आज के आर्टिकल में हम पॉप आर्ट मेकअप के बारे में बताएंगे. क्या है पॉप आर्ट मेकअप? कब ट्रेंड में आया? चलिए जानते हैं विस्तार से.

ब्रिटानिका पत्रिका पोर्टल के अनुसार पॉप आर्ट, 1950 के दशक के आखिर और 60 के दशक का एक आर्ट मूवमेंट था जो कमर्शियल और पॉपुलर कल्चर से प्रेरित था. हालांकि इसका कोई खास स्टाइल या नज़रिया नहीं था, लेकिन पॉप आर्ट को युद्ध के बाद के दौर की चीज़ों पर आधारित सोच के प्रति एक अलग तरह की प्रतिक्रिया के तौर पर देखा गया. इसमें अक्सर आम चीज़ों (जैसे कॉमिक स्ट्रिप्स, सूप के डिब्बे, सड़क के साइन और हैमबर्गर) को ही आर्ट का विषय या उसका हिस्सा बनाया जाता था.

चलन में कब आया ?

पॉप कला आंदोलन 1950 के दशक के मध्य में ब्रिटेन में शुरू हुआ. 1960 के दशक के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने चरम पर पहुंच गया. उस समय इस आर्ट फॉर्म को विज्ञापनों और कॉमिक किताबों से निकालकर फैशन, फिल्मों और विशेष कार्यक्रमों के दौरान मेकअप के रूप में अपनाया गया था, लेकिन आज भी यह रेट्रो लुक काफी लोकप्रिय है और विशेष रूप से हेलोवीन (Halloween), पार्टियों और कॉस्ट्यूम इवेंट्स के दौरान फैशन के रूप में चलन में रहता है.

सेहत के लिहाज से सही

पॉप आर्ट या कॉस्मेटिक मेकअप का सेहत पर सीधा असर इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट की क्वालिटी पर डिपेंट करता है. अगर आप अच्छी क्वालिटी वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और स्किन की सही देखभाल करते हैं, तो यह सुरक्षित है. हालांकि, इसमें कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं.

सुरक्षित तरीके से करें

  • केवल बेस्ट क्वालिटी और स्किन एक्सपर्ट द्वारा बताए गए प्रोडक्ट का ही उपयोग करें.
  • मेकअप लगाने से पहले स्किन को मॉइस्चराइज करें.
  • सोने से पहले मेकअप पूरी तरह हटाएं.
  • अगर किसी प्रोडक्ट से खुजली, लालिमा या जलन हो तो उसका उपयोग बंद कर दें.

यह भी पढ़ें: Acrylic Nails: नकली नाखून लगवाते समय रखें इन बातों का ध्यान, ये लोग बरतें सावधानी

FAQs

सवाल: पॉप आर्ट मेकअप क्या है?

जवाब: पॉप आर्ट मेकअप एक क्रिएटिव मेकअप स्टाइल है, जिसमें चेहरे को कॉमिक बुक या कार्टून जैसा लुक दिया जाता है. इसमें चमकीले रंग, गहरी आउटलाइन और विशेष शेडिंग तकनीकों का उपयोग किया जाता है.

सवाल: क्या पॉप आर्ट मेकअप त्वचा के लिए सुरक्षित है?

जवाब: हां, यदि अच्छी गुणवत्ता वाले और त्वचा के अनुकूल मेकअप उत्पादों का इस्तेमाल किया जाए तो यह आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है. हालांकि, संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को पहले पैच टेस्ट कर लेना चाहिए.

सवाल: पॉप आर्ट मेकअप करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब: मेकअप से पहले त्वचा को साफ और मॉइस्चराइज करें, भरोसेमंद उत्पादों का इस्तेमाल करें और मेकअप को लंबे समय तक लगाए रखने से बचें. साथ ही, दिन के अंत में मेकअप को अच्छी तरह हटाना जरूरी है ताकि त्वचा स्वस्थ बनी रहे.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments