Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. अब भारत में सस्ती HPV जांच तकनीक को मंजूरी मिलने से सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती पहचान संभव हो पाएगी. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. गाजियाबाद से मिला पोलियो वायरस जिसे लेकर बड़ी चिंता फैली है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. आंखों के नीचे हो रहे डार्क स्पॉट? दाग धब्बे हटाने के लिए अपनाएं नैचुरल चीजें इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.
यहां देखें VIDEO:
सर्वाइकल कैंसर पर लगेगी लगाम
AIIMS और ICMR के एक्लपर्ट्स ने मिलकर भारत में डेवलप किए गए कम लागत वाले HPV टेस्ट को मंजूरी दे दी गई है. HPV एक ऐसा वायरस है जो सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण माना जाता है. अब ऐसे में अगर समय रहते इसकी पहचान कर ली जाए तो इसे आगे बढ़ने से रोका जा सकता है. ऐसा नहीं है कि HPV की जांच अभी नहीं होती. होती है लेकिन प्राइज काफी हाई है. अब महंगे टेस्ट होने के कारण ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं रेगुलर जांच नहीं करवा पाती हैं. नतीजा ये होता है कि बीमारी का पता नहीं चलता है, और बीमारी गंभीर रूप ले लेती है.
गाजियाबाद में मिला पोलियो वायरस
UP के गाजियाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल सीवेज के सैंपल से पोलियो वायरस मिलने की पुष्टि हुई है. इस मामले के सामने आने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट टीम के 12 इलाकों में डोर टू डोर सर्वे शुरू कर दिया है. भारत को WHO ने साल 2014 में ही पोलियो मुक्त घोषित कर दिया था. लेकिन अब एक बार फिर से मामले सामने आए हैं, जिसने चिंता बढ़ा दी है.
ऐसे नैचुरल तरीके से हटेंगे दाग-धब्बे
चेहरे पर दाग-धब्बे होने पर लोग अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, कुछ घरेलू चीजें भी त्वचा की देखभाल में मददगार साबित हो सकती हैं. दही, आलू, नींबू और नारियल तेल में मौजूद प्राकृतिक तत्व स्किन की रंगत निखारने और हल्के दाग-धब्बों को कम करने में सहायक माने जाते हैं.
आलू के रस में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इसके लिए आलू को कद्दूकस कर रस निकालें और दाग-धब्बों पर 15-20 मिनट लगाकर धो लें. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स हटाने और त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है. एक चम्मच दही चेहरे पर 10-15 मिनट लगाकर साफ पानी से धो सकते हैं.
नींबू में विटामिन C और साइट्रिक एसिड होता है, जो त्वचा की रंगत सुधारने में मदद कर सकता है. नींबू के रस में थोड़ा एलोवेरा मिलाकर 10 मिनट तक लगाएं. संवेदनशील त्वचा वाले लोग इसका इस्तेमाल सावधानी से करें. वहीं, नारियल तेल में विटामिन E, एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड्स होते हैं. यह त्वचा को नमी देने और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. रात में हल्के हाथों से नारियल तेल लगाकर छोड़ा जा सकता है. हालांकि, किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करना और त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है.
यह भी पढ़ें: शिगेला वायरस से मासूम की मौत, प्लास्टिक सर्जरी के बाद आंखें नहीं बंद कर पा रही महिला; पढ़ें सेहत की तीन फटाफट खबरें
यहां देखें VIDEO:

