होमHealth Newsशिगेला वायरस से मासूम की मौत, प्लास्टिक सर्जरी के बाद आंखें नहीं...

शिगेला वायरस से मासूम की मौत, प्लास्टिक सर्जरी के बाद आंखें नहीं बंद कर पा रही महिला; पढ़ें सेहत की तीन फटाफट खबरें

Sehat Ki Khabar: स्वास्थ्य जगत से जुड़ी तीन बड़ी खबरों में केरल में शिगेला संक्रमण का खतरा, चीन में प्लास्टिक सर्जरी की जटिलता और भारत में बढ़ते फैटी लिवर के मामलों ने चिंता बढ़ाई है. विशेषज्ञ समय रहते सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.

Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. क्या है शिगेला वायरस जिसके कारण 4 साल के मासूम की हुई मौत इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. प्लास्टिक सर्जरी के कारण आंखें बंद नहीं कर पा रही महिला. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. भारत में तेजी से बढ़ रहे फैटी लिवर के मामले. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में. चलिए शुरू करते हैं.

यहां देखें पूरा VIDEO:

क्या होता है शिगेला वायरस?

केरल में शिगेला वायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है. पिछले कई समय में इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं. इतना ही नहीं वायरस की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की मौत भी हो गई. शिगेला को शिगेलोसिस भी कहा जाता है, ये एक ऐसा इंफेक्शन है जो आंतों को प्रभावित करता है, इतना ही नहीं संक्रमित व्यक्ति खाने-पीने या फिर उसके संपर्क में कोई दूसरा व्यक्ति आ जाए तो ये दूसरे व्यक्ति में भी तेजी से फैल सकता है.

वहीं आप खुदको हाइड्रेट रखते हुए और सावधानी बरतकर इस इंफेक्शन से आसानी से बच सकते हैं. शिगेला एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो सीधे डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर डालता है. डाइजेस्टिव सिस्टम में सूजन पैदा हो सकती है. कोई व्यक्ति इसकी चपेट में आता है तो उसे दस्त लग सकते हैं. पेट में दर्द हो सकता है, जी मिचलाने की समस्या हो सकती है, उल्टी आती है या फिर बुखार की समस्या होने लगती है. कुछ मामलों में खूनी दस्त की समस्या भी देखी गई है जो शरीर में भयंकर पानी की कमी पैदा कर देता है. इसलिए अगर कंडिशन ऐसी है तो जरूर डॉक्टर से जांच करवाएं.

प्लास्टिक सर्जरी से महिला की लाइफ पर पड़ा बुरा असर

चीन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल पिछले 6 सालों से महिला अपनी आंखें नहीं बंद नहीं कर पा रही थी. एक गलत सर्जरी ने महिला की आंखों पर बुरी असर डाली है. सिर्फ एक ही सर्जरी ने मुश्किल में डाल दिया. जानकारी है कि महिला आंखें बंद नहीं कर पा रही चौबीसों घंटे महिला की आंखें खुली रहने के बाद आंसू बहते रहते हैं. जिससे महिला की लाइफ काफी मुश्किल हो चुकी है. इस सर्जरी के बाद तमाम सवाल सर्जरी को लेकर पैदा हो रहे हैं.

फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे भारतीय

भारत में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है. इतनी कि हर 3 में से 1 व्यक्ति किसी न किसी फैटी लिवर की समस्या का शिकार है. अब इसपर एक्सपर्ट्स ने चिंता जताई है. हालांकि फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण है खराब लाइफस्टाइल, खराब खानपान, अनिद्रा की समस्या. जिसके कारण फैटी लिवर की समस्या का व्यक्ति शिकार हो जाता है. हालांकि खुशी की बात ये है कि सिर्फ वजन कम करके आप फैटी लिवर की समस्या से कम कर सकते हैं. बशर्ते आपके लिवर को कई नुकसान न पहुंचा हो.

यह भी पढ़ें: 40% लोगों को मेमोरी लॉस का खतरे से Awake Brain Surgery तक, पढ़ें सेहत की फटाफट खबरें

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments