होमHealth Newsबढ़ेंगी कीमोथेरेपी दवाओं की कीमत! सरकार ने दी दाम बढ़ाने की मंजूरी

बढ़ेंगी कीमोथेरेपी दवाओं की कीमत! सरकार ने दी दाम बढ़ाने की मंजूरी

Cancer Drug Shortage In India: सिस्प्लैटिन, कार्बोप्लैटिन और ऑक्सालिप्लैटिन जैसी महत्वपूर्ण कीमोथेरेपी दवाओं की कमी के बीच केंद्र सरकार ने इनके दाम बढ़ाने को मंजूरी दी है. इससे दवाओं की उपलब्धता बेहतर हो सकती है, लेकिन मरीजों का इलाज महंगा होने की आशंका भी बढ़ गई है.

Cancer Drug Shortage In India: देशभर में कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ अहम कीमोथेरेपी दवाओं की कमी के बीच मरीजों को अब एक और चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. केंद्र सरकार ने इन दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जिससे आने वाले समय में इलाज का खर्च बढ़ सकता है.

दरअसल, सिस्प्लैटिन (Cisplatin), कार्बोप्लैटिन (Carboplatin) और ऑक्सालिप्लैटिन (Oxaliplatin) जैसी दवाएं कई तरह के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल की जाती हैं. पिछले कुछ महीनों से इन दवाओं की देशभर में कमी देखने को मिल रही है. इसकी मुख्य वजह इन दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले प्लैटिनम धातु की कीमतों में भारी बढ़ोतरी बताई जा रही है.

क्यों बढ़ रही कीमतें?

दवा कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल की लागत काफी बढ़ गई है, जबकि इन दवाओं की बिक्री कीमत सरकार द्वारा नियंत्रित की जाती है। ऐसे में कंपनियों के लिए इनका उत्पादन करना आर्थिक रूप से मुश्किल हो गया है. कई कंपनियों ने उत्पादन घटा दिया है और कुछ ने अस्थायी रूप से निर्माण भी रोक दिया है.

इसी समस्या को देखते हुए दवा निर्माताओं ने सरकार से कीमतों में संशोधन की मांग की थी. अब सरकार द्वारा कीमत बढ़ाने की मंजूरी दिए जाने से उम्मीद है कि दवाओं की उपलब्धता बेहतर हो सकेगी और बाजार में चल रही कमी को दूर करने में मदद मिलेगी.

मरीजों की जेब पर पड़ सकता असर

हालांकि, इसका सीधा असर मरीजों की जेब पर पड़ सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दवाओं के दाम बढ़ते हैं, तो कैंसर के इलाज का कुल खर्च भी बढ़ सकता है. वहीं दूसरी ओर, यदि कीमतें नहीं बढ़ाई जातीं, तो दवाओं की कमी और गंभीर हो सकती है, जिससे मरीजों के इलाज में देरी होने का खतरा बना रहता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मरीजों को समय पर जरूरी दवाएं उपलब्ध कराना है. सरकार और दवा कंपनियों के बीच हुई इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में सप्लाई बेहतर होगी और मरीजों को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के सीवेज में मिला पोलियो वायरस! जानिए कितनी बड़ी है चिंता, कैसे फैलती है यह बीमारी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments