होमHealth Newsगाजियाबाद के सीवेज में मिला पोलियो वायरस! जानिए कितनी बड़ी है चिंता,...

गाजियाबाद के सीवेज में मिला पोलियो वायरस! जानिए कितनी बड़ी है चिंता, कैसे फैलती है यह बीमारी

Polio Virus: गाजियाबाद के डूंडाहेड़ा एसटीपी के सीवेज सैंपल में पोलियो वायरस की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. हालांकि अभी तक कोई मरीज सामने नहीं आया है, लेकिन संक्रमण को रोकने के लिए व्यापक निगरानी शुरू कर दी गई है.

Polio Virus: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सीवेज के सैंपल में गंभीर पोलियो वायरस के मिलने की पुष्टि हुई है. जिसके बाद से ही हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट हो गया है. इसके बाद स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम ने अतिसंवेदनशील 12 इलाकों में डोर टू डोर सर्वे शुरू कर दिया है.

हालांकि भारत को WHO ने साल 2014 में ही पोलियो मुक्त घोषित कर दिया था. एक बार फिर ये बीमारी सामने आई जिसके कारण इसे लेकर चिंता बढ़ गई है. जानकारी है कि गाजियाबाद में डूंडाहेड़ा एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के सैंपल्स की जांच की गई. जिसमें इस वायरस के सामने आने की पुष्टि हुई है.

इन इलाकों का किया जाएगा सर्वे

वहीं ये वायरस सामने आने के बाद हेल्थ टीमें अलर्ट मोड पर हैं. हालांकि वीडीपीवी टाइप-1 की पुष्टि के बाद अब बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, शास्त्रीनगर, राजनगर, दौलतपुरा, न्यू पंचवटी, घुकना, कैला भट्टा, मिर्जापुर, विजय नगर 1 और 2, खैराती नगर पीएचसी और हिंडन विहार में सर्वे किया जाएगा. अब इस वायरस को लेकर चिंता क्यों हो रही है? ये जानना जरूरी है.

किस तरह अटैक करता है ये वायरस?

इस वायरल को लेकर चिंता इसलिए जताई जा रही है क्योंकि ये एक सांक्रमक यानी कंटेजियस बीमारी है. जो तेजी से फैलती है यानी कोई इस वायरस की चपेट में आया और कोई दूसरा व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो उसे भी अपनी चपेट में ले लेती है. ये शरीर के नर्वस सिस्टम पर हमला करती है. गंभीर मामलों में पैरालिसिस का भी कारण बन सकती है.

कैसे फैलती है ये बीमारी?

जैसा कि बताया कि ये एक व्यक्ति से दूसरे में तेजी से फैल सकती है, तो ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर ये फैलती कैसे है? तो इसका जवाब है कि किसी भी संक्रमित व्यक्ति के मल, खराब पानी या फिर खाने के जरिए फैल सकता है. क्योंकि गाजियाबाद में पानी में ये वायरस मिला है जो ये संकेत देता है कि ये वायरस किसी ग्रुप में जरूर हो सकता है. मल के जरिए एनवायरोमेंट में पहुंच सकता है और पानी में मिलने लगा है. खुशी की बात ये है कि फिलहाल पोलियो के मरीज सामने नहीं आए हैं. लेकिन फिर भी सतर्क रहना बहुत जरूरी है.

किन लोगों को रखना चाहिए अधिक ख्याल?

ये वायरस सामने आने के बाद इससे सावधानी रखना जरूरी है. इसलिए कुछ जानकारी जानना बहुत जरूरी है जैसे छोटे बच्चे इसकी चपेट में जल्दी और सबसे अधिक आते हैं. पांच साल से कम उम्र में पोलियो का संक्रमण का खतरा भी अधिक रहता है क्योंकि इस उम्र तक उसे टीका नहीं लगा होता. जिन लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ होता उन्हें भी खतरा अधिक होता है, कमजोर इम्यूनिटी जिनकी होती है उन्हें अधिक ख्याल रखना चाहिए, गंदे पानी और गंदगी वाले इलाकों में भी ये तेजी से फैलता है.

यहां जानें पोलियो वायरस के लक्षण| Symptoms Of Polio Virus

अब पोलियो वायरस (Polio Virus) के लक्षणों की अगर बात की जाए तो बुखार आने की समस्या, थकान होने लगती है, सिरदर्द होता है, गले में दर्द रहता है, मतली की समस्या होती है, उल्टी आती है, हाथ-पांव में कमजोरी महसूस होती है, गंभीर मामलों में लकवा मार जाता है. इसलिए अधिक ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Mental Health Crisis: हर दिन हो रही 42 मौतें, क्या है सुसाइड का कारण?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments