Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. भारतियों की डाइट से गायब हो रहा ये विटामिन, जो बन रहा मेमोरी लॉस का कारण. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. आंध्र प्रदेश में महिला की हुई Awake ब्रेन सर्जरी. क्या होती है ये सर्जरी इसकी खूब चर्चा भी हो रही है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. चाय कॉफी से दिन की शुरुआत करने के क्या नुकसान होते हैं. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में. चलिए शुरू करते हैं.
यहां देखें पूरा VIDEO:
भारतियों की डाइट से गायब ये विटामिन
भारतियों की डाइट से कुछ विटामिन की कमी बड़ी मुसिबत बन सकता है. जानकारी है कि याददाश्त जाने की भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इतना ही नहीं कई गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है. इसपर एक रिसर्च भी हुई है. ये रिसर्च द लैंसेट रिजनल हेल्थ में पब्लिश हुई.
जानकारी के मुताबिक इस रिसर्च में तेलंगाना के 40 से 80 साल के 570 लोगों को जोड़ा गया है. इनमें लोगों की याददाश्त, सोचने और समझने की पावर और खानपान की आदतों और ब्लड में मौजूद अलग-अलग विटामिन का एनालिसिस किया गया. इस एनालिसिस में सामने आया कि करीब 40 प्रतिशत प्रतिभागियों में डिमेंशिया का खतरा अधिक था. इसका कारण कई तरह की विटामन की कमी देखी गई. क्योंकि उनके भोजन में वैरायटी भी कम थी. रिसर्च के मुताबिक भारतियों की डाइट से विटामिन D, B2, B6 और B12 की कमी वाले लोगों में डिमेंशिया से जुड़े जोखिम कारक अधिक पाए गए.
आंध्र प्रदेश में हुई महिला की Awake सर्जरी
आंध्र प्रदेश में एक 45 साल की महिला की सर्जरी चर्चा बनी हुई है. ऐसा इसलिए डॉक्टर ने महिला के दिमाग से ट्यूमर निकालने के लिए उसकी Awake सर्जरी यानी ऐसी सर्जरी की जिसमें महिला जाग रही थी, और इलाज चलता रहा. हैरानी की बात और चौंकाने वाली बात ये है कि सर्जरी के दौरान महिला पवन कल्याण की मूवी देख रही थी. क्योंकि वो पवन कल्याण की बड़ी फैन है. डॉक्टरों ने उन्हें मूवी इसलिए दिखाई ताकि वो सर्जरी के दौरान शांत रहे और किसी तरह की दिक्कत न हो. वहीं इलाज सफल रहा. वीडियो सामने आई जो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है.
चाय और कॉफी पीने के नुकसान
भारतियों की अक्सर शुरुआत चाय या फिर कॉफी के साथ होती है. कुछ लोग मानते हैं कि ब्लैक कॉफी पीने से नींद नहीं आएगी इसलिए उसका सेवन करते हैं. शरीर में एनर्जी बनी रहेगी. लेकिन इसके फायदों के साथ-साथ काफी नुकसान भी हैं. जो हेल्थ पर काफी बुरा असर डालते हैं.
हालांकि, देश भर में फिटनेस, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और ‘कैफे कल्चर’ के बढ़ने से इसके दीवानों की संख्या लाखों में है, जो मुख्य रूप से महानगरों, कॉर्पोरेट जगत और युवा पीढ़ी के बीच मौजूद है. लेकिन इसके सेवन के नुकसान भी बहुत हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे ब्लैक कॉफी पीने से क्या नुकसान होते हैं. चलिए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, जानें नार्कोलेप्सी और हैमस्ट्रिंग इंजरी क्या है पढ़ें फटाफट खबरें!
यहां देखें पूरा VIDEO:

