होमWellnessHome RemediesKidney Stones: गुर्दे की पथरी का बिना ऑपरेशन इलाज, आजमाएं ये घरेलू...

Kidney Stones: गुर्दे की पथरी का बिना ऑपरेशन इलाज, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Home Remedies for Kidney Stones: पथरी की समस्या से हर कोई परेशान है. पथरी होने पर पेट में असहनीय पीड़ा होती है. इसके अलावा पथरी का दर्द कमर तक फैल जाता है.

Home Remedies for Kidney Stones: पथरी की समस्या से हर कोई परेशान है. पथरी होने पर पेट में असहनीय पीड़ा होती है. इसके अलावा पथरी का दर्द कमर तक फैल जाता है. ये इतना असहनीय होता है, कि कभी-कभी पूरे दिन बना रहता है. समय पर इलाज न करने पर स्थिति गंभीर हो सकती है. कई मामलों में ऑपरेशन तक की नौबत आ जाती है.

दरअसल किडनी स्टोन की समस्या तब होती है जब मूत्र में मौजूद मिनरल्स और नमक जैसे कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड आपस में मिलकर क्रिस्टल बना लेते हैं. ये क्रिस्टल धीरे-धीरे कठोर होकर पथरी का रूप ले लेते हैं. पानी कम पीना, गलत खानपान और कुछ मेडिकल स्थितियां इसके बनने का खतरा बढ़ा देती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप पेट में हो रही पथरी को ठीक कर सकते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि किडनी से नेचुरल तरीके से स्टोन को बाहर निकालने के कुछ असरदार उपाए.

पथरी होने पर अपनाएं ये नुस्खे

खूब पानी पिएं

पथरी की समस्या में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है. क्योंकि पानी की मदद से पथरी मल के रास्ते होकर बाहर निकल जाती है. अगर आपके आस-पास किसी को पथरी की समस्या है तो आप उस 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दे सकते हैं. ये पेट को साफ करने और किडनी से स्टोन को मल के जरिए निकारने में मदद करेगा. वहीं गर्मियों के दिनों में पानी शरीर को हाईड्रेट रखने में मदद करेगा और पथरी को तोड़ने का काम करेगा.

नींबू का रस

नींबू में भरपूर मात्रा में साइट्रिक एसिड पाया जाता है. ये एसिड पथरी को तोड़ने और उसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करेगा. पथरी की समस्या में एक गिलास पानी में आधा या फिर एक नींबू का रस मिलाकर पिएं. इस तरह से आप इसे दिन में एक से दो बार ले सकते हैं. इसमें मौजूद सिट्रेट पथरी बनने के खतरे को कम करने में मदद करेगा. वहीं नई पथरी बनने से भी रोकता है.

गहत की दाल का पानी

सही खानपान भी पथरी को रोकने में मदद करता है. डाइट में कुलथी की दाल को शामिल करें. इसे गहत या फिर हॉर्स ग्राम भी कहा जाता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि पथरी की समस्या में एक से दो बार इसका सेवन किया जा सकता है. ये उत्तराखंड की मशहूर दाल है. इसमें मौजूद पोषक तत्व और औषधीय गुण पथरी को तोड़ने में मदद करते हैं.

एप्पल विनेगर

एप्पल विनेगर को साइडर विनेगर भी कहा जाता है. इसमें मौजूद एसिटिक एसिड किडनी स्टोन को गलाने में मदद करता है. आमतौर पर इसे 1 गिलास पानी में 1–2 चम्मच मिलाकर सीमित मात्रा में लिया जाता है, लेकिन इसका अधिक सेवन दांतों, पेट और गले के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए किडनी स्टोन में इसे सपोर्टिव उपाय माना जाता है, इलाज नहीं, और डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज से 10 करोड़ आबादी पीड़ित, नेचुरोपैथी करेंगी इलाज में मदद

FAQs

सवाल: क्या घरेलू नुस्खों से किडनी की पथरी पूरी तरह निकल सकती है?

जवाब: छोटे आकार की पथरी (विशेषकर 5 mm तक) कुछ मामलों में पानी अधिक पीने और नींबू पानी जैसे उपायों से खुद बाहर निकल सकती है, लेकिन हर स्थिति में घरेलू नुस्खे पर्याप्त नहीं होते.

सवाल: पथरी में कौन से घरेलू उपाय आम तौर पर बताए जाते हैं?

जवाब: अधिक पानी पीना, नींबू पानी, नारियल पानी, तुलसी का रस और सेब का सिरका जैसे उपाय अक्सर सहायक बताए जाते हैं, लेकिन ये केवल सपोर्टिव भूमिका निभाते हैं.

सवाल: क्या ये घरेलू नुस्खे पूरी तरह सुरक्षित हैं?

जवाब: सामान्य मात्रा में ये उपाय ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित हो सकते हैं, लेकिन हर मरीज की स्थिति अलग होती है. बड़े स्टोन या दर्द की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments