होमWellnessHome Remediesडायबिटीज से 10 करोड़ आबादी पीड़ित, नेचुरोपैथी करेंगी इलाज में मदद

डायबिटीज से 10 करोड़ आबादी पीड़ित, नेचुरोपैथी करेंगी इलाज में मदद

Diabetes treatment with naturopathy: डायबिटीज का नाम सुनते ही हर कोई डर जाता है. वहीं ये बीमारी इतनी खतरनाक है कि किसी भी उम्र में हो सकती है.

Diabetes treatment with naturopathy: डायबिटीज का नाम सुनते ही हर कोई डर जाता है. वहीं ये बीमारी इतनी खतरनाक है कि किसी भी उम्र में हो सकती है. लेकिन अगर आप अपना खानपान सही रखते हैं तो इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता हैं. वहीं अगर आप समय रहते इसके लक्षण पहचान लें तो आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं. बता दें कि ये बीमारी इतनी खतरनाक है कि इसमें व्यक्ति की मौत तक हो सकती है. इसलिए समय रहते इनकी पहचान कर लें. इसे कंट्रोल करने के लिए आप नेचुरोपैथी की मदद ले सकते हैं.

दरअसल ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में डायबिटीज से पीड़ित लोगों की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो चुकी है, जबकि 13.6 करोड़ लोग ‘प्री-डायबिटीज’ (डायबिटीज की पूर्व अवस्था) की चपेट में हैं. इसका मतलब है कि देश की लगभग एक चौथाई आबादी इस बीमारी या इसके उच्च जोखिम का सामना कर रही है.

क्या है नेचुरोपैथी?

नेचुरोपैथी (Naturopathy) एक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है, जिसमें शरीर को स्वस्थ रखने और रोगों से उबरने के लिए प्राकृतिक तरीकों का उपयोग किया जाता है. नेचुरोपैथी का मानना है कि शरीर में खुद को ठीक करने की क्षमता होती है, जिसे सही आहार, व्यायाम और प्राकृतिक उपचारों के जरिए बढ़ावा दिया जा सकता है. नेचुरोपैथी में बैलेंस्ड डाइट, एक्सरसाइज, योग, जल चिकित्सा (Hydrotherapy), मिट्टी चिकित्सा (Mud Therapy), सूर्य स्नान, मसाज और जीवनशैली में सुधार जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है. इस पद्धति में केवल बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि बीमारी के कारणों को समझकर संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाना होता है.

डायबिटीज में इस्तेमाल की जाने वाली थेरेपी

डाइट थेरेपी: नेचुरोपैथी में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, अंकुरित अनाज और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी जाती है. प्रोसेस्ड फूड, अधिक चीनी और जंक फूड से बचने पर जोर दिया जाता है.

योग और प्राणायाम: रोजाना योगा का अभ्यास और प्राणायाम तनाव को कम करने, वजन कंट्रोल रखने और शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी जैसे प्राणायाम करें.

हाइड्रोथेरेपी (जल चिकित्सा): इस थेरेपी में पानी का उपयोग शरीर को आराम देने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है. कुछ नेचुरोपैथी केंद्रों में गर्म और ठंडे पानी के इलाज भी दिए जाते हैं.

मड थेरेपी (मिट्टी चिकित्सा): शरीर के कुछ हिस्सों पर मिट्टी का लेप लगाया जाता है, जिससे शरीर को ठंडक और आराम मिलने की बात कही जाती है.

लाइफस्टाइल मैनेजमेंट: पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण और समय पर भोजन जैसी आदतों को अपनाने पर विशेष जोर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: Children Height Tips: नहीं बढ़ रही बच्चे की हाइट? अपनाएं ये टिप्स

FAQs

सवाल: क्या डायबिटीज के मरीज केवल नेचुरोपैथी के भरोसे रह सकते हैं?

जवाब: नहीं। डायबिटीज एक गंभीर और दीर्घकालिक बीमारी है. नेचुरोपैथी सहायक भूमिका निभा सकती है, लेकिन डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं, नियमित जांच और मेडिकल सलाह को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सही उपचार के लिए दोनों का संतुलित उपयोग महत्वपूर्ण है.

सवाल: क्या नेचुरोपैथी से डायबिटीज को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है?

जवाब: नेचुरोपैथी स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, योग और तनाव प्रबंधन के जरिए ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकती है, लेकिन डायबिटीज को पूरी तरह ठीक करने का दावा वैज्ञानिक रूप से सिद्ध नहीं है। दवाओं में किसी भी बदलाव से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

सवाल: डायबिटीज में नेचुरोपैथी के कौन-कौन से तरीके अपनाए जाते हैं?

जवाब: नेचुरोपैथी में संतुलित आहार, योग, प्राणायाम, नियमित शारीरिक गतिविधि, वजन नियंत्रण, पर्याप्त नींद और तनाव कम करने की तकनीकों पर जोर दिया जाता है, जो ब्लड शुगर प्रबंधन में सहायक हो सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments