How can I increase my child’s height: हमारे आसपास ऐसे कई बच्चे हैं जिनकी लंबाई एक समय बाद बढ़ना रूक जाती है. ऐसे में ये परेशानी न सिर्फ बच्चों को मेंटल स्ट्रेस देती है बल्कि माता-पिता के लिए भी मेंटल स्ट्रेस होता है. लंबाई न बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं. बदलती लाइफस्टाइल बच्चों की शारीरिक गतिविधि छीन रही है. उनकी उम्र बढ़ जाती है लेकिन लंबाई कहीं अटक के रह जाती है. बच्चों की लंबाई उनके करियर में भी बाधा बनती है.
वहीं मार्किट में भी ऐसे प्रोडक्ट आने लगे हैं जो बच्चों की लंबाई बढ़ाने में मदद करती है. लेकिन हर बच्चों की सेहत पर इसका असर एक जैसा नहीं होता. इसलिए इन्हें देने से जितना हो सके बचना चाहिए. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कुछ ऐसे उपाय जो बच्चों की लंबाई बढ़ाने में मदद करती है.
बच्चों की लंबाई बढ़ाने के आसान तरीके
फिजिकल एक्टिविटी कराएं
बच्चों को फिजिकल एक्टिविटी कराएं. कई बच्चे फिजिकल एक्टिविटी करने से घबराते हैं. लेकिन उनकी हाइट न बढ़ने के पीछे ये कारण खास है. दरअसल फिजिकल एक्टिविटी न करने से हड्डियों में स्ट्रेचिंग कम होती है, ब्लड सर्कुलेशन घटता है और ग्रोथ हार्मोन का प्रभाव कम हो सकता है. इससे हाइट बढ़ने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है. इसलिए बच्चों को फिजिकल एक्टिविटी जरूर कराएं.
बैलेंस्ड डाइट रखें
सही डाइट हाइट बढ़ाने में मदद करती है क्योंकि यह हड्डियों और मांसपेशियों के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्व देती है. कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन D और जिंक हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। संतुलित आहार ग्रोथ हार्मोन को सपोर्ट करता है, शरीर को एक्टिव रखता है और ग्रोथ प्रक्रिया को बेहतर बनाता है.
समय पर सोए और जागे
आज के समय में बच्चों का उठने-बेठने का समय सही नहीं है. बच्चे देर रात तक जागते हैं फिर सुबह लेट उठते हैं. ऐसे में उनका सर्केडियन रिदम पर असर पड़ता है. उनका बॉडी क्लॉक बिगड़ जाता है. ऐसे में उनका शरीर एक सही रूटीन नहीं पकड़ पाता है और अंदर का सिस्टम काम तो करता है, लेकिन सही तरीके से नहीं. उनके शारीरिक विकास में बाधा आती है. इसलिए बच्चे के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है.
बच्चे का उठने-बैठने का तरीका
कुछ बच्चों की आदत होती है वह अपने पैरों को ऊपर करके छाती पर लगाकर बैठते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं बैठने का ये तरीका गलत होता है. क्योंकि इससे रीढ़, घुटनों और कूल्हों पर दबाव पड़ता है. लंबे समय में यह खराब पोश्चर, दर्द और ब्लड सर्कुलेशन की समस्या पैदा कर सकता है. वहीं कुछ बच्चे पीठ झुका कर खड़े होते हैं. ऐसे में उनकी रीढ़ की हड्डी सही से विकसित नहीं हो पाती. इसलिए बच्चों को इस तरह से बैठने से मना करें.
यह भी पढ़ें: Muscle pain in summer: पसीने के साथ बह जाते जरूरी पोषक तत्व, अपनाएं ये उपाय
FAQs
सवाल: क्या डाइट हाइट बढ़ाने में मदद करती है?
जवाब: हां, संतुलित डाइट हाइट बढ़ाने में मदद करती है क्योंकि यह हड्डियों और मांसपेशियों के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्व प्रदान करती है.
सवाल 2: हाइट बढ़ाने के लिए कौन से पोषक तत्व जरूरी हैं?
जवाब: कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन D, जिंक और फॉस्फोरस हड्डियों की ग्रोथ और मजबूती के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं.
सवाल: क्या केवल डाइट से हाइट बढ़ सकती है?
जवाब: नहीं, केवल डाइट से हाइट नहीं बढ़ती। इसके लिए सही डाइट के साथ फिजिकल एक्टिविटी, पर्याप्त नींद और जेनेटिक्स भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

