होमWellnessHome RemediesMuscle pain in summer: पसीने के साथ बह जाते जरूरी पोषक तत्व,...

Muscle pain in summer: पसीने के साथ बह जाते जरूरी पोषक तत्व, अपनाएं ये उपाय

Muscle pain in summer: गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी की समस्या ही नहीं होती, बल्कि मांसपेशियों में भी दर्द होता है.

Muscle pain in summer: गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी की समस्या ही नहीं होती, बल्कि मांसपेशियों में भी दर्द होता है. आपने अपने आस-पास ऐसे लोगों को देखा होगा जिनके हाथ-पैरों में दर्द की शिकायत रहती है. ऐसे में वह दिनभर सुस्त-सुस्त नजर आता है. साथ ही उसका ज्यादातर समय बिस्तर पर ही निकलता है. ऐसे में उसे लगता है कि उसके शरीर में खून की कमी हो गई लेकिन ये शरीर में जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के कारण होता. जब शरीर से जरूरी खनिज लवण बाहर निकल जाते हैं तो मांसपेशियों में दर्द की शिकायत बनी रहती है.

दरअसल मांसपेशियों में दर्द होने का मुख्य कारण शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होता है. गर्मी के मौसम में पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे शरीर से सोडियम, पोटैशियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं. जब ये संतुलन बिगड़ता है तो मांसपेशियों में ऐंठन, खिंचाव और दर्द की समस्या होने लगती है. इसके अलावा ज्यादा गर्मी में शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है और मसल्स को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिल पाता. लेकिन आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि मांसपेशियों में दर्द अकड़न-जकड़न के लिए क्या उपाय अपना सकते हैं. चलिए जानते हैं.

मांसपेशियों के दर्द में मिलेगा आराम

हल्दी का लेप लगाएं

मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए आप हल्दी का पेस्ट लगा सकते हैं. इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मसल्स को आराम देने में मदद करेंगे. दर्द और अकड़न में राहत मिलेगी. हल्दी का लेप बनाने के लिए कच्ची हल्दी लें इसे थोड़े पानी के साथ मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. या फिर आप हल्दी में सरसों का तेल या नारियल का तेल भी मिलाकर लगा सकते हैं. हल्दी का लेप हल्की गर्माहट देता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों की अकड़न में राहत मिलती है.

शरीर को रखें हाइड्रेट

अगर आपको मांसपेशियों में दर्द की शिकायत है तो आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें. खुद को हाइड्रेट रखें. ऑफिस वर्क के दौरान लगातार पानी का सेवन करते रहें. शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए आप नारियल पानी, नींबू पानी और दही-छाछ जैसे तरल पदार्थ का सेवन कर सकते हैं.

बैलेंस्ड डाइट लें

बैलेंस्ड डाइट मांसपेशियों को मजबूत और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. प्रोटीन टिश्यू की मरम्मत करता है, कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा देता है और विटामिन-मिनरल्स ऐंठन और दर्द कम करते हैं. पर्याप्त पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को हाइड्रेट रखते हैं. इससे मांसपेशियों की रिकवरी तेज होती है और दर्द में राहत मिलती है. बैलेंस्ड डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ फाइबर युक्त भोजन का सेवन करें. जरूरी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना न भूलें.

एक्सरसाइज से मिलेगा आराम

मांसपेशियों में दर्द से राहत पाने के लिए आप एक्सरसाइज भी कर सकते हैं. सुबह और शाम के समय एक्सरसाइज के लिए समय निकालें. एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. मांसपेशियों तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाते हैं. हल्की स्ट्रेचिंग की प्रैक्टिस करें. ऐसे में ये एक्सरसाइज जकड़न और सूजन कम करने में मदद करेगा.

सिंकाई करें

कई लोग दर्द से राहत पाने के लिए अक्सर ठंडी या गर्म सिंकाई करते हैं. मांसपेशियों में राहत पाने के लिए ये बेस्ट तरीका है. आप गर्म या फिर ठंडी सिंकाई कर सकते हैं. सिंकाई मांसपेशियों को आराम देने का काम करता है. गर्म सिंकाई करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे मांसपेशियों तक ज्यादा ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं. इससे जकड़न, ऐंठन और अकड़न में आराम मिलता है. वहीं ठंडी सिंकाई सूजन और दर्द को कम करने में मदद करती है.

यह भी पढ़ें: कब्ज में कैसे फायदेमंद होगा आंवले का जूस? ऐसे करें सेवन

FAQs

सवाल: सिंकाई मांसपेशियों के दर्द में कैसे मदद करती है?

जवाब: सिंकाई ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर मांसपेशियों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाती है, जिससे दर्द और जकड़न कम होती है.

सवाल: गर्म और ठंडी सिंकाई में क्या अंतर है?

जवाब: गर्म सिंकाई मांसपेशियों की अकड़न और खिंचाव को कम करती है, जबकि ठंडी सिंकाई सूजन और चोट के दर्द को कम करती है.

सवाल: सिंकाई कब करनी चाहिए?

जवाब: हल्की मांसपेशियों की जकड़न में गर्म सिंकाई और चोट या सूजन के तुरंत बाद ठंडी सिंकाई करनी चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments