Amla Juice For Constipation: आज के समय में कब्ज की समस्या हर किसी में देखने को मिलती है. छोटा बच्चा हो या फिर बड़ा. ये समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है. हालांकि, कब्ज की समस्या कोई बड़ी समस्या नहीं है. इस समस्या के समाधान के लिए कई लोग कुछ तरीके अपनाते हैं. ये आसान तरीके घर में ही मिल जाते हैं. इस समस्या से अक्सर छोटे बच्चे परेशान रहते हैं. ऐसे में माता-पिता परेशान हो जाते हैं.
इस समस्या से राहत पाने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है. वहीं फाइबर युक्त भोजन के साथ सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने की सलाह भी दी जाती है. लेकिन इन उपायों के अलावा आप आंवला की मदद भी ले सकते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आंवला का प्रयोग कैसे करना है.
कैसे फायदेमंद होगा आंवले का जूस
आंवला में नेचुरल रूप से फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है. ये गुण आंतों की सफाई में मदद करते हैं और मल को नरम बनाकर उसे आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या कम हो सकती है.
आंवला का सेवन कैसे करें
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आंवला का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं. सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ आंवला जूस का सेवन करें. 1 चम्मच आंवला का पाउडर गुनगुने पानी या शहद के साथ ले सकते हैं. इसके आंवला के मुरब्बा का सेवन भी कर सकते हैं. रोजाना बस 1-2 टुकड़े का सेवन करें. 1–2 कच्चे आंवले सुबह खाना भी फायदेमंद हो साबित होता है.
ये तरीके भी अपनाएं
- पर्याप्त पानी पिएं (दिनभर में 8–10 गिलास)
- फाइबर युक्त भोजन लें (फल, हरी सब्जियां, सलाद, साबुत अनाज)
- रोजाना 30 मिनट वॉक या हल्का व्यायाम करें
- सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीएं
- दही और छाछ को डाइट में शामिल करें
- इसबगोल की भूसी रात में ले सकते हैं (डॉक्टर की सलाह से)
- अलसी के बीज और सूखे मेवे खाएं
- खाना समय पर और सही मात्रा में खाएं
- मल त्याग की आदत को न रोकें
- पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करें
यह भी पढ़ें: करवटें बदलने में कट रही रातें…कैसे आएगी अच्छी नींद? अपनाएं ये टिप्स
FAQs
सवाल: आंवला कब और कितनी मात्रा में लेना चाहिए?
जवाब: आमतौर पर सुबह खाली पेट सीमित मात्रा में आंवला जूस या 1–2 आंवले लेना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन मात्रा व्यक्ति की स्थिति के अनुसार होनी चाहिए और अधिक सेवन से बचना चाहिए.
सवाल: कब्ज में आंवले का सेवन कैसे किया जा सकता है?
जवाब: आंवला जूस, आंवला पाउडर, ताजा आंवला, मुरब्बा या गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन किया जा सकता है.
सवाल: आंवला कब्ज में कैसे मदद करता है?
जवाब: आंवला में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और मल को नरम करके कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

