Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में. पहली खबर दूध की मिलावट को लेकर है. हाल के समय में मिलावटी दूध के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए FSSAI ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कुछ आसान तरीके बताए हैं, जिनकी मदद से घर पर ही दूध में मिलावट की पहचान की जा सकती है. पानी, डिटर्जेंट या केमिकल्स की मिलावट को पहचानने के लिए आप घर में ही कुछ तरीकों से मिलावटी दूध की पहचान कर सकते हैं. वहीं दूरसी खबर में जानेंगे आप यूरिन टेस्ट की मदद से ऑटिज्म का पता लगा सकते हैं. साइंटिस्टों का मानना है कि यह तकनीक शुरुआती स्क्रीनिंग के लिए उपयोगी साबित हो सकती है, जिससे समय रहते बच्चों के इलाज और थेरेपी की शुरुआत की जा सकेगी. इसके अलावा तीसरी और सबसे दिलचस्प खबर जापान से है, जहां वैज्ञानिक एक ऐसी नई दवा पर काम कर रहे हैं जो भविष्य में टूटे हुए या खोए हुए दांतों को फिर से उगाने में मदद कर सकती है. अगर यह रिसर्च सफल होती है, तो दांतों के इम्प्लांट और डेंचर का विकल्प बदल सकता है और डेंटल ट्रीटमेंट के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आ सकता है.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में पेट की समस्याओं से कैसे बचें? देखें पूरा VIDEO

