होमHealth Newsसंभावना सेठ बनी मां, IVF नहीं सरोगेसी की मदद से हुए जुड़वा...

संभावना सेठ बनी मां, IVF नहीं सरोगेसी की मदद से हुए जुड़वा बच्चे, दोनों तकनीक में है बड़ा अंतर

Sambhavna Seth: संभावना सेठ भी अब उन कपल्स में शामिल हो गई हैं, जो नए-नए माता-पिता बने हैं. 45 साल की उम्र में वह जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बने हैं.

Sambhavna Seth: संभावना सेठ भी अब उन कपल्स में शामिल हो गई हैं, जो नए-नए माता-पिता बने हैं. 45 साल की उम्र में वह जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बने हैं. इस खुशखबरी का वह 10 साल से इंतजार कर रही थी. खबरों के मुताबिक उन्हें एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने फैंस के सात इस खुशी को शेयर किया है.

उन्होंने 7 अप्रैल को प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. उस पोस्ट में लिख था, ‘हम प्रेगनेंट हैं। हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब प्रेम, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए साकार होने की राह पर है। उल्टी गिनती शुरू हो गई है’.

7 बार IVF फेल और मिसकैरेज भी झेला

गौरतलब है कि संभावना सेठ ने मां बनने के लिए कितना दुख झेला है. उन्होंने IVF की मदद भी ली थी लेकिन लगातार 7 बार यह फैल हुआ. वहीं उन्होंने मिसकैरेज का दर्द भी झेला है. ऐसे में वह पूरी तरह टूट गई थी. लेकिन उन्हें अब सरोगेसी के जरिए मां बनी है.

बच्चों को देख रो पड़ी संभावना सेठ

संभावना सेठ ने लंबे अरसों से इस खुशखबरी का इंतजार कर रही थी. अब उन्हें सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चे हुए हैं. बच्चों के जन्म की घोषणा होते ही वह भावुक हो गई. रोते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है. पोस्ट में लिखा है “महा दिवाली इस साल जल्दी आ गई. लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आ गए. हमारे दिल कृतज्ञता से भरे हुए हैं. हर हर महादेव.”

सोशल मीडिया में शेयर की गई तस्वीरों में संभावना रोते हुए नजर आ रही है. तस्वीर में उनके पति अविनाश उन्हें संभालते हुए नजर आ रहे हैं. इस पल में उनकी खुशी साफ झलक दिख रही है.

क्या होती सरोगेसी?

सरोगेसी (Surrogacy) एक ऐसी मेडिकल प्रक्रिया है, जिसमें कोई महिला किसी अन्य व्यक्ति या दंपत्ति के लिए बच्चे को अपने गर्भ में 9 महीने के लिए रखती है और जन्म देती है. इस मेडिकल प्रक्रिया में कपल्स का भ्रूण IVF तकनीक के जरिए बनाया जाता है और उसे सरोगेट मां (surrogate mother) के गर्भ में रखा जाता है. बच्चे के जन्म के बाद उसे कानूनी रूप से कपल्स को सौंप दिया जाता है. बता दें कि सरोगेसी खासतौर पर उन कपल्स के लिए हैं जो नेचुरल रूप से गर्भधारण नहीं कर पाते.

सेरोगेसी और IVF में अंतर

IVF तकनीक में डॉक्टर लैब में भ्रूण तैयार करते हैं फिर उसे उस महिला के गर्भ में रखा जाता है, जो मां बनना चाहती है. वहीं सेरोगेसी में भ्रूण लैब में तैयार किया जाता है और उस भ्रूण को अन्य महिला धारण करती है. और कोई दूसरी महिला जन्म देती है. आसान शब्दों में कहा जाए तो IVF तकनीक में बच्चा अपनी ही मां के पेट में पलता है. सरोगेसी तकनीक में बच्चा दूसरी महिला के पेट में पलता है.

यह भी पढ़ें: हमेशा जवान रहने का पुतिन का $26,000,000,000 बिलियन वाला प्लान, कैसे होगा पॉसिबल

FAQs

सवाल: संभावना सेठ आजकल क्या करती हैं?

जवाब: संभावना सेठ अब मुख्य रूप से यूट्यूब व्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन करती हैं, जहां वह अपनी पर्सनल लाइफ और डेली रूटीन साझा करती हैं.

सवाल: संभावना सेठ किस तरह के शो में नजर आ चुकी हैं?

जवाब: संभावना सेठ कई रियलिटी शोज जैसे बिग बॉस और डांस शोज में हिस्सा ले चुकी हैं, जहां उन्होंने अपनी मजबूत और बेबाक छवि से पहचान बनाई.

सवाल: संभावना सेठ कौन हैं?

जवाब: Sambhavna Seth एक भारतीय अभिनेत्री, डांसर और यूट्यूबर हैं, जो फिल्मों और रियलिटी शोज में अपने काम के लिए जानी जाती हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments