Micro Stress Symptoms: आपने अपने आसपास अक्सर ऐसे लोगों को देखा होगा जिन्हें छोटी-छोटी बातों का स्ट्रेस हो जाता है. उन्हें बड़ी नहीं छोटी बातें ज्यादा लग जाती है. ऐसे में वह अपने आस-पास के लोगों से झगड़ने लगता हैं. डॉक्टर इसे माइक्रो स्ट्रेस कहते हैं. डॉक्टर कहते हैं कि माइक्रो स्ट्रेस किसी को भी हो सकता है. शुरू में यह इतना गंभीर नहीं लगता लेकिन समय के साथ ये लाइफ पर गहरे असर डालती है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्या होता है माइक्रे स्ट्रेस? और क्या हैं इसके लक्षण?
दरअसल व्यक्ति का स्वस्थ होने के लिए मेंटली स्ट्रॉग होना भी जरूरी है. मानसिक रूप से स्ट्रॉग व्यक्ति हर जीवन की हर परिस्थितियों से निकल सकता है. वह जल्दी से हार नहीं मानता. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ता है. मेंटल स्ट्रेंथ होने से डिप्रेशन, चिंता से बचने में मदद मिलती है. ऐसा व्यक्ति रिश्तों, काम और व्यक्तिगत जीवन में बेहतर संतुलन बना पाता है. इसलिए, मेंटली स्ट्रॉन्ग होना एक खुशहाल, सफल और स्थिर जीवन जीने के लिए बहुत जरूरी है.
क्या है माइक्रो स्ट्रेस
डॉक्टर कहते हैं कि माइक्रो स्ट्रेस एक तरह का मेंटल स्ट्रेस होता है. जैसा कि नाम से ही समझ में आता है कि माइक्रो यानि छोटा. छोटा-छोटा स्ट्रेस. जीवन में आने छोटे-छोटे स्ट्रेस को माइक्रो स्ट्रेस कहते हैं. लेकिन ये सुनने में ही छोटा लगता है, समय के साथ ये गंभीर होता जाता है. ये न सिर्फ दिमाग पर असर डालता है बल्कि मन और शरीर पर भी गंभीर असर डालता है. स्ट्रेस किसी भी तरह का हो लेकिन अगर इसे समय रहते पहचान लिया जाए तो कंट्रोल किया जा सकता है.
माइक्रो स्ट्रेस को पहचानें?
माइक्रो स्ट्रेस यानि छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन महसूस होना, ज्यादा काम न होने पर भी मानसिक थकान होना. किसी भी काम में ध्यान न लगा पाना. फोकस करने में परेशानी होना. वहीं नींद आने में दिक्कत होना. पूरी न होना. बिना कारण बेचैनी, परेशानी महसूस होना.
माइक्रो स्ट्रेस किन लोगों को ज्यादा होता है?
ये समस्या ज्यादातर मल्टीटास्किंग वाले को होती है. जो लोग ऑफिस में मल्टीटास्किंग करते हैं. उन्हें माइक्रो स्ट्रेस महसूस हो सकता है. मल्टीटास्किंग के अलावा पढ़ाई, नौकरी या करियर की चिंता करने वालों को भी माइक्रो स्ट्रेस हो सकता है. वहीं जो महिलाएं दिनभर घर के काम में व्यस्त रहती हैं उन्हें भी इस तरह का स्ट्रेस हो सकता है.
शरीर-दिमाग पर डालता असर
जो लोग छोटी-छोटी बातों पर परेशान, दुखी और बेचैन हो जाते हैं. उनके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है. ऐसे में थकान, सिर दर्द, नींद की कमी होना, ध्यान या फोकस में कमी होना जैसी समस्याएं हो सकती है. इसके अलावा मूड स्विंग जैसी समस्याएं भी हो सकती है. छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ाहट होना.
माइक्रो स्ट्रेस को नजरअंदाज न करें ये समय के साथ बढ़ने पर गंभीर असर डाल सकती है. चिंता (Anxiety), डिप्रेशन और लगातार मानसिक थकान जैसी स्थितियां पैदा कर सकता है. वहीं लंबे समय तक माइक्रो स्ट्रेस बने रहने से शरीर में हार्मोनल डिस्बैलेंस हो सकते हैं, जिससे सिरदर्द, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी समस्याओं तक का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए छोटे तनावों को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए और समय रहते उन्हें मैनेज करना जरूरी होता है.
माइक्रो स्ट्रेस से बचने के उपाय
- नींद पूरी करें.
- समय पर खाना खाएं.
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
- स्क्रीन से दूरी बनाकर रखें.
- काम के दौरान ब्रेक लें.
- बीच-बीच में टहलने जाएं.
- नेचर के साथ समय बिताएं.
- एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं.
यह भी पढ़ें: संभावना सेठ बनी मां, IVF नहीं सरोगेसी की मदद से हुए जुड़वा बच्चे, दोनों तकनीक में है बड़ा अंतर
FAQs
सवाल: माइक्रो स्ट्रेस को कैसे कम किया जा सकता है?
जवाब: माइक्रो स्ट्रेस कम करने के लिए समय प्रबंधन, मेडिटेशन, गहरी सांस लेना, नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच अपनाना मददगार हो सकता है.
सवाल: माइक्रो स्ट्रेस का असर शरीर पर क्या पड़ता है?
जवाब: बार-बार होने वाला माइक्रो स्ट्रेस मानसिक थकान, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द और फोकस कम होने जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है.
सवाल: माइक्रो स्ट्रेस क्या होता है?
जवाब: माइक्रो स्ट्रेस छोटे-छोटे तनाव होते हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी में बार-बार होते रहते हैं, जैसे ट्रैफिक जाम, देर से पहुंचना, या छोटी-छोटी परेशानियां.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

