how to sleep fast in 5 minutes: आज के समय में नींद के घंटों में भारी कमी देखी जा रही है. ऑफिर का काम और घर के काम में व्यक्ति का स्ट्रेस लेवल हाई रहता है. ऐसे में उसे सोने में परेशानी होती है. व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेनी जरूरी होती है. लेकिन बदलती लाइफस्टाइल के कारण ये घंटे कम हो रहे हैं.
दरअसल अगर आप सोने के घंटों में कमी करते हैं तो इसका असर अपके दिमाग और शरीर दोनों पर पड़ेगा. वहीं कई तरह की हेल्थ समस्याओं की जोखिम भी बढ़ सकता है. यह सिर्फ थकान नहीं, बल्कि लंबे समय में गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है. इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि नींद के घंटों में आप कैसे बढ़ा सकते हैं. या बेहतर कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.
बेहतर नींद के लिए क्या करें?
अच्छी नींद के लिए आपको अपने शरीर को एक्टिव बनाए रखने की जरूरत है. दरअसल एक जगह बैठें-बैठें शरीर में स्टिफनेस होनी लगती है. ऐसे में अगर आप जब ऑफिस से थककर सोने के लिए तैयार होते हैं तो नींद आने में दिक्कत होती है. इसलिए नियमित रूप से एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ऐसे में आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें. एक्सरसाइज करने से न सिर्फ शरीर एक्टिव होता है बल्कि मांसपेशियों में सुधार भी आता है.
एक्सपर्ट्स के अनुसार जब शरीर एक्टिव रहता है (एक्सरसाइज, वॉक, रनिंग या किसी भी फिजिकल एक्टिविटी के दौरान) तो शरीर में कई तरह के हार्मोन रिलीज होते हैं, जो मूड, एनर्जी और हेल्थ को प्रभावित करते हैं.
सोने से पहले रिलैक्स हो जाएं
अगर आपको अच्छी नींद चाहिए तो आप आपको सोने से पहले रिलैक्स होना होगा. दरअसल आज के समय में स्क्रीन टाइम बढ़ गया है. सोने से पहले खुद को रिलैक्स करें. घर और बाहर का काम दोनों को मैनेज करें. स्क्रीन टाइम से दूर रहें. दिनभर की टेंशन को भूलकर पोजिटिव सोचें, अच्छे विचार पढ़ें ताकि आपको अच्छी नींद आएं.
बेहतर डाइट
अगर आपको अच्छी और बेहतर नींद चाहिए तो अपकी डाइट भी बेहतर होनी चाहिए. आज के समय में चाय-कॉफी का सेवन बढ़ गया है. लेकिन इनमें पाए जाने वाले कैफीन, निकोटीन नींद आने में बाधा डालती है. इसलिए सोने से पहले कभी भी चाय-कॉफी का सेवन न करें. इसके अलावा अगर आप देर रात भोजन करते हैं तो ज्यादा हैवी खाने से बचें. हल्का और पचने वाला खाना खाएं. ऐसे में आपको नींद सही आएगी.
बिस्तर को कंफर्टेबल रखें
अगर आपको लेटते ही नींद नहीं आती तो आपने बिस्तर को बदलने की कोशिश करें. उसे आरामदायक बनाएं. बिस्तर में गद्दे औऱ क्वालिटी का बहुत बड़ा रोल होता है. अगर आपका बिस्तर मुलायम और गद्देदार है तो आपको लैटते ही नींद आ जाएगी. बिस्तर के सात जितना हो सके शांति वाला वातावरण रखें. ये आपको बेहतर नींद लाने में मदद करेगी.
यह भी पढ़ें: कैसे हो बच्चे की सही परवरिश…फ्लू होने पर क्या करें? एक्सपर्ट से जानें…
FAQs
सवाल: बेहतर नींद के लिए बिस्तर कैसा होना चाहिए?
जवब: बिस्तर मीडियम-फर्म गद्दे वाला, साफ और आरामदायक होना चाहिए, जिससे रीढ़ की हड्डी को सही सपोर्ट मिले और नींद गहरी आए.
सवाल: अच्छी नींद के लिए सोने से पहले क्या करना चाहिए?
जवाब: सोने से पहले मोबाइल और स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें, हल्का खाना लें, और रिलैक्स करने के लिए पढ़ना या मेडिटेशन करें.
सवाल: बेहतर नींद के लिए कितने घंटे सोना चाहिए?
जवाब: एक्सपर्ट्स के अनुसार एक स्वस्थ वयस्क को रोजाना लगभग 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, ताकि शरीर और दिमाग सही तरीके से काम कर सके.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

