होमHealth Newsभारत में हर तीसरा पुरुष उड़ा रहा धुंआ! शराब पीने वाले भी...

भारत में हर तीसरा पुरुष उड़ा रहा धुंआ! शराब पीने वाले भी पीछे नहीं; रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Tobacco vs Alcohol Consumption: NFHS रिपोर्ट के अनुसार भारत में तंबाकू और शराब सेवन में हल्की गिरावट आई है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में इसका खतरा अभी भी अधिक है. पुरुष और महिलाएं दोनों इस आदत से प्रभावित हैं, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है.

Tobacco vs Alcohol Consumption: तंबाकू और शराब का सेवन आज के समय में इतना आम हो चुका है कि अगर कोई इनका सेवन न करे तो सामने वाला व्यक्ति हैरान हो जाता है, कि अर्रे तुम शराब नहीं पीते? ऐसे सवाल उससे पूछ लिए जाते हैं कि जैसे उसने कोई जुर्म ही कर दिया हो. पहले के समय में ये आदत सिर्फ बड़ों में ही देखने को मिलती थी. लेकिन आजकल युवा भी नकलची बंदर से कम नहीं.

अब इसी पर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जो शायद तंबाकू-शराब का सेवन करने वालों की आंखें खोल दे. क्योंकि ये एक हेल्थ चुनौती बना हुआ है. नेशनल हेल्थ सर्वे रिपोर्ट हाल ही में जारी हुई है. इस रिपोर्ट में लोगों की बदलती हुई आदतें उनसे होने वाले रिस्क की नई तस्वीरों को उजागर किया है. इसी में शामिल है शराब और तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों के आंकडे़ं.

करोड़ों की जिंदगी हो रही अफेक्ट

रिपोर्ट कहती है कि तंबाकू और पीने वालों के आंकड़ों में गिरावट आई है. लेकिन कुछ लोगों को इनकी लत लग चुकी है, जो इसे छुड़ाए नहीं छुड़वा सकते. नतीजा करोड़ों लोगों की लाइफ अफेक्ट होती जा रही है. आंकड़ें बताते हैं कि 15 साल या फिर उससे भी अधिक उम्र के 36.3 प्रतिशत पुरुष किसी न किसी तरह के तंबाकू का सेवन कर रहे हैं. हालांकि यह आंकड़ा NFHS-5 के 38 प्रतिशत से थोड़ा कम है. लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि हालात सामान्य है. कंडिशन अब भी चिंताजनक ही है हेल्थ एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है. वहीं महिलाओं के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो महिलाओं में भी 8.4 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं. यानी पीछे कोई नहीं है.

ग्रामीण और शहरी इलाकों में अंदर

दिलचस्प बात ये है कि शहरी और ग्रामीण इलाकों के बीच एक शॉकिंग अंतर सामने आया है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि ग्रामीण इलाकों में पुरुषों के बीच सेवन की दर 41.1 प्रतिशत है. जबकि शहरी में ये आंकड़ा 26.2 प्रतिशत है. महिलाओं में भी ग्रामीण इलाकों में यह आंकड़ा 10 प्रतिशत तक पहुंच गया, जबकि शहरों में यह केवल 4.6 प्रतिशत दर्ज किया गया.

ऐसा क्यों हो रहा है? क्यों अधिक सेवन किया जा रहा है, तो इसपर एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत में ग्रामीण इलाकों में गुटखा, खैनी, जर्दा ऐसे चबाने वाले तंबाकू प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाते हैं और कम कीमत में भी उपलब्ध होते हैं. जिसके कारण लोग इसका अधिक सेवन करते हैं. कई राज्यों में तंबाकू का सेवन तो ट्रेडिशनल हिस्सा भी बन चुका है.

ग्रामीण इलाकों में संख्या ज्यादा है

शराब पीने वालों की अगर बात करें तो रिपोर्ट में 18.9 प्रतिशत पुरुषों के शराब पीने की जानकारी सामने आई. ये आंकड़ा पिछले सर्वे के मुकाबले तो स्थिर है ही लेकिन ग्रामीण इलाकों में शराब पीने वालों की संख्या शहरी इलाकों की तुलना में कई अधिक है. आंकड़ा कहता है कि ग्रामीण इलाकों में 20.6 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन करते हैं. शहरी इलाकों में आंकड़ा 15.5 प्रतिशत है. महिलाओं के शराब के सेवन की दर कम है उनका आंकड़ा सिर्फ 1.1 प्रतिशत ही रहा.

यह भी पढ़ें: ट्रांसजेंडर समुदाय को क्यों होती हैं ज्यादा मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments