How to check milk is real or fake: दूध डाइट का अहम हिस्सा होता है. छोटे बच्चों से लेकर बड़ों और बुजुर्गों तक सभी की डाइट में शामिल होता है. दूध में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन D, विटामिन B12, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये शरीर के विकास और सेहत के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं.
लेकिन दूध में मिलावटी खबरों ने देश को चौंका दिया है. गौरतलब है कि हाल ही में कई राज्यों में छापेमारी के दौरान नकली और मिलावटी दूध बनाने वाले नेटवर्क का खुलासा हुआ है. यहां डिटर्जेंट, यूरिया, पाम ऑयल और अन्य हानिकारक केमिकल मिलाकर सिंथेटिक दूध तैयार किया जा रहा था. गुजरात में ऐसी एक फैक्ट्री पकड़ी गई, जहां लंबे समय से मिलावटी दूध का उत्पादन हो रहा था और हजारों लीटर दूध जब्त किया गया. वहीं कर्नाटक में भी डेयरी सप्लाई चेन के परीक्षण में हजारों सैंपल मिलावटी पाए गए, जिससे दूध की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं. ऐसे में FSSAI और राज्य खाद्य विभाग लगातार जांच और कार्रवाई कर रहे हैं. वहीं सरकार ने मिलावटी दूध की जांच कैसे करें इसके लिए भी कुछ आसान तरीके बताए हैं.
मिलावटी दूध का पता कैसे लगाएं?
घर में मिलावटी दूध का पता लगाने के लिए आपके पास कुछ खास तरीकों का सामान होना चाहिए. जैसे, टेस्ट ट्यूब, आधा छोटा चम्मच सोयबीन या अरहर दाल का पाउडर और लाल लिटमस पेपर.
मिलावटी दूध चेक करने के लिए टेस्ट ट्यूब लें. इस ट्यूब में एक चम्मच दूध डाल दें. इसके बाद इसमें आधा छोटा चम्मच सोयाबीन या अरहर दाल का पाउडर डालें. अब ट्यूब को अच्छी तरह से हिला कर सारी चीजों को मिला दें. इस ट्यूब को खड़ा करके 5 मिनट के लिए रख दें. इसे ऐसे ही करीब 30 सेंकड के लिए छोड़ें. अगर लिटमस पेपर रंग बदलता है तो दूध में कुछ मिला हुआ है.
लिटमस पेपर ने बदला रंग
दूध में डाला गया लिटमस पेपर लाल से नीले रंग में बदल जाए, तो इसका मतलब इसमें यूरिया मिलाई गई है. इस आसान तरीके को FSSAI ने अपने सोशल मीडिया से शेयर कर बताया है. दूध मिलावटी है या नहीं ये इस आसान तरीके से आप पांच मिनट में पता लगा सकते हैं. फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ इंडिया (FSSAI) ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसकी मदद से आप घर पर ही आसानी से मिलावटी दूध का पता लगा सकते हैं.
पोषक तत्व से भरपूर होता दूध
दूध में मिलावट है या नहीं? ये सोचकर दूध को डाइट से निकालने की बजाए थोड़ा सतर्कता के साथ सेवन करें. क्योंकि कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जबकि प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करता है. नियमित रूप से दूध का सेवन बच्चों की ग्रोथ, युवाओं की ऊर्जा और बुजुर्गों की हड्डियों की मजबूती के लिए लाभकारी है. इसलिए इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी पीते जीरा पानी? सेवन करने से पहले जानें फायदे-नुकसान
FAQs
सवाल: मिलावटी दूध से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
जवाब: हमेशा विश्वसनीय ब्रांड या डेयरी से दूध खरीदें, पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट जांचें तथा दूध की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत करें.
सवाल: मिलावटी दूध की पहचान कैसे की जा सकती है?
जवाब: मिलावटी दूध में असामान्य गंध, अत्यधिक झाग, साबुन जैसा स्वाद या पानी जैसी पतली बनावट हो सकती है. इसकी पुष्टि के लिए घर पर या लैब में परीक्षण किया जा सकता है.
सवाल: मिलावटी दूध से स्वास्थ्य को क्या नुकसान हो सकते हैं?
जवाब: मिलावटी दूध में यूरिया, डिटर्जेंट और अन्य हानिकारक रसायन हो सकते हैं, जो पेट की समस्याएं, फूड पॉइजनिंग, किडनी और लीवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

