होमDietक्या आप भी पी रहे पानी? सेवन करने से पहले जानें फायदे-नुकसान

क्या आप भी पी रहे पानी? सेवन करने से पहले जानें फायदे-नुकसान

Can jeera water improve digestion: आपने कई बार अपने घर में किसी न किसी सदस्यों को जीरा पानी पीते हुए देखा होगा.

Can jeera water improve digestion: आपने कई बार अपने घर में किसी न किसी सदस्यों को जीरा पानी पीते हुए देखा होगा. कई लोग इसका सेवन इसलिए करते हैं क्योंकि पाचन क्रिया को सुधारने, वजन कंट्रोल करने, और शरीर को डीटॉक्स (Detox) करने के लिए यह काफी मददगार साबित होता है.

दरअसल जीरा का इस्तेमाल सब्जी में तड़का लगाने के लिए किया जाता है. लेकिन इसके अलावा कई लोग सेहत सुधारने के लिए भी करते हैं. लेकिन यहां सवाल यह बनता है कि क्या रोजाना जीरा पानी का सेवन कितना फायदेमंद हो सकता है? क्या किसी प्रकार के कोई नकुसान भी हैं या नही? आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्या जीरा-पानी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं? चलिए जानते हैं.

डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए फायदेमंद

जीरा पानी का सेवन पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है. इसमें पाए जाने वाले नेचुरल कंपाउंड पाचन के लिए लाफदायक माने जाते हैं. नियमित रूप से जीरा पानी पीने से गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. यह आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने और पाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने में भी सहायक माना जाता है. सुबह खाली पेट जीरा पानी का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है.

अगर कहा जाए कि जीरा पानी का सेवन रोजाना करना चाहिए या नहीं तो इसका जवाब हां है. एक्सपर्ट कहते हैं कि जीरा पानी में एक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो कि ब्लोटिंग को कम करते हैं और टाॅक्सिंस को बाहर निकालते हैं.

आंतों के लिए बेहतर

जीरा में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. इन गुणों के कारण पेट और आंतों में पाए जाने वाले हानिकारक आसानी से निकल जाते हैं. रोजाना जीरा पानी पीने से शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर निकलते हैं और आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है, जिन लोगों के आंतों में सूजन होती है. उनके लिए जीरा-पानी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. ये सूजन को कम करके आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है.

जीरा में पाया जाता ये कंपाउंड

जीरा में क्यूमिनाल्डिहाइड (Cuminaldehyde) नाम का कंपाउंड पाया जाता है, यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह पाचन एंजाइम्स के स्राव को बढ़ावा देता है, जिससे भोजन को तोड़ने और पचाने की प्रक्रिया तेज होती है. इसके अलावा जीरा में मौजूद थाइमॉल (Thymol) भी पाचन तंत्र के लिए लाभकारी माना जाता है. यह लार ग्रंथियों और पाचन रसों के स्राव को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे अपच, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें: PM ने गर्मी से बचने के लिए बताई ये 10 देसी ड्रिंक, बोले- परंपरा का हिस्सा

FAQs

सवाल: क्या रोजाना जीरा पानी पीना सुरक्षित है?

जवाब: सामान्य मात्रा में रोजाना जीरा पानी पीना अधिकांश लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है. लेकिन यदि किसी को कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है या वह दवाएं ले रहा है, तो नियमित सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है.

सवाल: जीरा पानी पीने का सही समय क्या है?

जवाब: सुबह खाली पेट जीरा पानी पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, इसे भोजन के बाद भी पिया जा सकता है ताकि पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाया जा सके.

सवाल: क्या जीरा पानी पीने से पाचन बेहतर होता है?

जवाब: जीरा पानी पाचन एंजाइम्स के स्राव को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जिससे खाना पचाने में आसानी होती है. यह गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से भी राहत दिला सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments