होमExplainersकोलेस्ट्रॉल कितना बढ़े तो खतरे की घंटी? जानिए कब पड़ती है इंजेक्शन...

कोलेस्ट्रॉल कितना बढ़े तो खतरे की घंटी? जानिए कब पड़ती है इंजेक्शन की जरूरत और कैसे करें कंट्रोल

Injection & Diet Tips: आजकल हेल्थ चेकअप में सबसे ज्यादा जो समस्याएं सामने आती हैं, उनमें बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) शामिल हैं.

Injection & Diet Tips: आजकल हेल्थ चेकअप में सबसे ज्यादा जो समस्याएं सामने आती हैं, उनमें बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) शामिल हैं. लेकिन चिंता की बात यह है कि कई लोगों को लंबे समय तक पता ही नहीं चलता कि उन्हें ये समस्याएं हैं.

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हरनीश के अनुसार, 40 साल की उम्र के बाद पूरी तरह सामान्य लिपिड प्रोफाइल वाले लोग काफी कम मिलते हैं. 10 में से केवल 2-3 लोगों की रिपोर्ट पूरी तरह आदर्श होती है. कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली वैल्यू LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) होती है. यदि LDL बढ़ा हुआ है तो भविष्य में हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है.

यहां देखें पूरा VIDEO:

Lipoprotein(a) बढ़ा सकता है खतरा

  • HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल) कम होना भी ठीक नहीं है.
  • ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ना भी नुकसानदायक हो सकता है.
  • Lipoprotein(a) नाम का एक फैक्टर भी हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ा सकता है.

Lipoprotein(a) क्या है?

यह एक ऐसा कोलेस्ट्रॉल फैक्टर है जो ज्यादातर आनुवंशिक (Genetic) होता है. यानी यह परिवार से मिल सकता है. अगर इसका स्तर ज्यादा है तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है, खासकर कम उम्र के लोगों में. हालांकि इसका स्तर बढ़ा होने का मतलब यह नहीं है कि हार्ट अटैक निश्चित रूप से होगा। यह केवल एक जोखिम कारक है.

कोलेस्ट्रॉल कितना बढ़े तो चिंता करनी चाहिए?

आमतौर पर LDL को 100 mg/dL से कम रखना बेहतर माना जाता है. अगर LDL 150 से ऊपर हो, परिवार में हार्ट डिजीज का इतिहास हो, डायबिटीज या हाई बीपी हो, मोटापा हो, तो अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है.

क्या केवल लाइफस्टाइल से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है?

कई मामलों में हां डॉक्टर सबसे पहले इन बदलावों की सलाह देते हैं:

  • रोज 30-45 मिनट एक्सरसाइज करें.
  • तेज चाल से चलें (Brisk Walk).
  • तला-भुना और पैकेज्ड फूड कम करें.
  • मीठे खाद्य पदार्थ और शुगर ड्रिंक्स से बचें.
  • रेड मीट कम करें.
  • ज्यादा फाइबर और प्रोटीन वाली डाइट लें.
  • वजन नियंत्रित रखें.
  • अक्सर 3 महीने बाद दोबारा टेस्ट करके देखा जाता है कि सुधार हुआ या नहीं.

क्या कोलेस्ट्रॉल की दवा जिंदगीभर खानी पड़ती है?

जरूरी नहीं. यदि बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल मुख्य रूप से खराब लाइफस्टाइल की वजह से है और व्यक्ति वजन कम कर लेता है, नियमित व्यायाम करता है और खानपान सुधार लेता है, तो कई मामलों में दवा बंद भी की जा सकती है. लेकिन यह फैसला केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए.

स्टैटिन दवाओं से डरना चाहिए?

डॉक्टरों के मुताबिक नहीं, स्टैटिन दवाएं कोलेस्ट्रॉल कम करती हैं. हार्ट अटैक का खतरा घटाती हैं. धमनियों की सूजन कम करने में मदद करती हैं. कुछ लोगों में मांसपेशियों में दर्द, लिवर एंजाइम बढ़ना या शुगर बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन गंभीर साइड इफेक्ट बहुत दुर्लभ होते हैं.

कोलेस्ट्रॉल के इंजेक्शन किन लोगों को दिए जाते हैं?

ज्यादातर मरीजों को इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती.

इनकी जरूरत आमतौर पर उन लोगों को होती है:

  • जिन्हें स्टैटिन दवाएं सूट नहीं करतीं.
  • जो दवा लेने के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते.
  • जिन्हें हाल ही में हार्ट अटैक हुआ हो.

उपलब्ध इंजेक्शन

  • Evolocumab – हर 2 सप्ताह में एक बार.
  • Inclisiran – हर 6 महीने में एक बार.

हाई बीपी को “साइलेंट किलर” क्यों कहा जाता है?

क्योंकि ज्यादातर लोगों में इसके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते.डॉक्टर बताते हैं कि भारत में लगभग 50% लोगों को यह भी नहीं पता कि उन्हें हाई बीपी है.

हाई बीपी के संभावित संकेत

हालांकि कई लोगों में कोई लक्षण नहीं होते, फिर भी कुछ संकेत हो सकते हैं:

  • बार-बार सिरदर्द
  • धुंधला दिखाई देना
  • आंखों के सामने अंधेरा छाना
  • जल्दी थकान होना
  • सांस फूलना
  • सीने में भारीपन महसूस होना

किस उम्र से बीपी चेक कराना चाहिए?

विशेषज्ञों के अनुसार:

  • 18 साल की उम्र के बाद हर व्यक्ति को कम से कम एक बार बीपी जरूर चेक कराना चाहिए.
  • यदि सब सामान्य है तो हर 2-3 साल में जांच कराते रहें.
  • परिवार में हाई बीपी का इतिहास हो तो और ज्यादा सतर्क रहें.

मोटापा, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल का क्या संबंध है?

ये तीनों समस्याएं अक्सर साथ-साथ चलती हैं. मोटापा बढ़ने पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है. हाई बीपी हो सकता है. टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. इसे डॉक्टर “मेटाबॉलिक सिंड्रोम” कहते हैं.

यह भी पढ़ें: Heatwave Alert: गर्मी में स्ट्रीट फूड खाना पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments