Heatwave Alert: आजकल शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो स्ट्रीट फूड का दीवाना न हो. सड़क किनारे स्टॉल दिखे बस जीभ लबलबा जाती है. और बड़े ही शौक से लोग गोल गप्पे, चाट या फिर अन्य खाने का स्वाद लेते हैं. हालांकि ऐसे खाने का सेवन करने से पहले मौसम का ख्याल भी रखना चाहिए. क्योंकि गर्मी के समय में जुबान का स्वाद भारी पड़ सकता है.
दरअसल गर्मी के मौसम में हीटवेव का असर हमारे डाइजेस्टिव पर अधिक पड़ता है. ऐसे ही मौसम में पेट के इंफेक्शन, पेट से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ती जा रही है. इसलिए अपने खानपान का अधिक ख्याल रखना चाहिए. बाहर खुले में खाना आपके लिए कैसे खतरनाक हो सकता है. इससे आपकी सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं. आइए जानते हैं.
बैक्टीरिया को मिल जाती जगह
क्योंकि बाहर मौसम काफी गर्म है. बार-बार बदलाव हो रहा है. गर्म हवाएं चल रही है. हालांकि ये ऐसा मौसम है जो बैक्टीरिया के लिए काफी बेहतरीन माना जाता है. इसलिए ऐसे मौसम में खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है. अब ऐसे में अगर काफी देर तक बाहर खाना रखा जाए तो उसमें इन्फेक्शन का खतरा अधिक बढ़ता है. उसमें भी दूध और डेयरी से बनी चीजें काफी जल्दी खराब हो जाती है. इसमें कटे हुए फल और सब्जियां, सलाद, चटन, नॉन वेज खाना जो काफी देर तक ही बाहर खुले में रहता है. ऐसे में अगर आप साफ-सफाई का ख्याल न रखें, तो ये सीधे आपको बीमार बना सकते हैं.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब टेंप्रेचर ज्यादा होता है तो बैक्टीरिया काफी तेजी से मल्टीप्लाई होते हैं. अगर लंबे समय तक खाने को खुला में रखा जाए तो ऱूड पॉइजनिंग जैसी समस्या बन सकती है. यही वजह है कि गर्मी के मौसम में अस्पतालों में पेट दर्द, उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ती हैं. इसलिए ऐसे मौसम में खाने का खास ख्याल रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें: सरकार ने 30 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा पैसे नहीं वसूल सकेंगे मेडिकल स्टोर
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

