Foods to Avoid Kidney Stone: किडनी स्टोन (पथरी) की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है. आमतौर पर लोग इसे सिर्फ कम पानी पीने या खानपान से जोड़कर देखते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं. बार-बार होने वाला यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), अत्यधिक नमक और जंक फूड का सेवन, बिना सलाह के पेनकिलर लेना और जिम में गलत तरीके से सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल भी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. फिट रहे इंडिया ने किडनी स्टोन को लेकर फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा की नेफ्रोलॉजी विभाग की निदेशक Dr Anuja Porwal से खास बातचीत की है. एक्सपर्ट का कहना है कि सही खानपान, पर्याप्त पानी और समय पर इलाज से किडनी स्टोन और अन्य किडनी रोगों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसके अलावा उन्होंने कई तरह के खानों को नहीं खाने की सलाह भी दी है. चलिए जानते हैं.
यह भी देखें: Severe Period Pain Remedy: पीरियड्स दर्द को न समझें नॉर्मल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

