Severe Period Pain Remedy: ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि हर बार पीरियड्स का दर्द नॉर्मल नहीं होता. कई मामलों में अत्यधिक दर्द एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. गायनोलॉजिस्ट डॉ. कुसुम लता के अनुसार, एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत जैसी कोशिकाएं गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगती हैं. इससे पीरियड्स के दौरान तेज दर्द, ज्यादा ब्लीडिंग, पेट और कमर में लगातार दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए एक्सपर्ट कहते हैं कि पीरियड्स के दर्द को नॉर्मल न समझें. क्योंकि अगर एंडोमेट्रियोसिस का इलाज समय पर न किया जाए, तो यह प्रजनन क्षमता यानि फर्टिलिटी पर बुरा असर डाल सकता है.महिलाओं को आगे चलकर गर्भधारण में कठिनाई हो सकती है. एक्सपर्ट ने कुछ सलाह दी है. जानने के लिए देखें पूरा पोडकास्ड.
यह भी पढ़ें: Gym जाने की नहीं जरूरत, सिर्फ इस Band से करें 50 से ज्यादा Workout

