होमHealth NewsEbola Alert 2026: अफ्रीका में बढ़ते प्रकोप के बीच भारत की मदद,...

Ebola Alert 2026: अफ्रीका में बढ़ते प्रकोप के बीच भारत की मदद, जानिए सरकार ने क्या भेजा

Ebola Virus 2026: अफ्रीका में इबोला वायरस के प्रकोप के बीच भारत ने 43 टन मेडिकल सहायता भेजकर सहयोग किया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

India Help On Ebola Virus: कोरोना गया तो अब इबोला की चर्चा शुरू है. कई देशों में इसका काफी बड़ा कहर है. अफ्रीका में इस वायरस का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा है. जिसे लेकर काफी चिंता बढ़ रही है. हालांकि इस मुश्किल घड़ी में भारत द्वारा उठाए गए कदम की चारों ओर तारीफ हो रही है. क्योंकि अफ्रीका इस महामारी से जूझ रहा है तो भारत ने इस संकट की घड़ी में अफ्रिका की मदद भेजी है.

जानकारी के अनुसार भारत ने मेडिकल समेत कई जरूरी सपोर्ट की दूसरी खेप भेजी है. इससे पहले भी भारत मदद की एक खेप भेज चुका है. इसकी जानकारी खुद भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की और बताया कि क्या-क्या चीजें इसमें शामिल है.

विदेश मंत्री ने शेयर की तस्वीर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अफ्रीका सीडीसी को भेजे गए मेडिकल सपोर्ट की जानकारी सोशल मीडिया एक्स के जरिए दी है. उन्होंने इस पोस्ट में बताया कि इस सपोर्ट में प्रोटेक्टिव गियर, डायग्नोस्टिक और मॉनिटरिंग उपकरण, दवाएं और सप्लीमेंट्स शामिल किए गए हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि ये 43 टन की दूसरी खेप अफ्रिका में पब्लिक हेल्थ तैयारियों को और भी मजबूत करेगी. इसके साथ ही अफ्रीका यूनियन में इबोला संकट से निपटने में अहम रेस्पॉन्स क्षमताओं को बढ़ाएगी.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने की अपील

उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी इबोला पर एडवाजरी जारी की गई है. इस एडवाइजरी में ये क्लियर किया गया कि 2 जून 2026 तक भारत में इबोला का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है. लेकिन फिर भी मंत्रालय ने लोगों को सतर्क रहने और खास कंडिशन में तुरंत स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी है.मंत्रालय का कहना है कि समय रहते सावधानी बरतने से किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सकता है.

तुरंत करें ये काम

मंत्रालय ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति ऐसे किसी देश से यात्रा करके आया है जो इबोला से प्रभावित है अगर उनमें बुखार, सिरदर्द, मसल्स में दर्द, उल्टी, दस्त या फिर बिना किसी कारण के ब्लीडिंग जैसे लक्षण दिखें तो खुदको दूसरों से अलग करके क्वारंटीन कर लें. मंत्रालय ने कहा कि ऐसे लोगों की स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को तुरंत सूचना देनी चाहिए. ताकि समय पर इसकी पहचान की जा सके.

मंत्रालय ने जारी की हेल्पलाइन

वहीं मंत्रालय की ओर से लोगों को सलाह या फिर किसी भी प्रकार की हेल्प के लिए 24×7 हेल्थ हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. 1075 नंबर मंत्रालय की ओर जारी किया गया और कहा कि अगर कोई व्यक्ति इबोला या फिर उससे संबंधित कोई शंका हो या फिर किसी प्रभावित क्षेत्रों से लौटा हो तो इस हेल्पलाइन के माध्यम से गाइडेंस ले सकते हैं. हालांकि सरकार भी स्थिती पर गंभीर नजर बनाए हुए हैं. साथ ही आवश्यक तैयारियों को मजबूत कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: International Yoga Day 2026: स्वस्थ बुढ़ापे का मंत्र बनेगा योग, जानिए इस साल की थीम और खास पहलें

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments