Easy Exercise for beginners: आज के दौर में फिट रहना हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी हो गया है, लेकिन समय की कमी या फिर दूर जिम होने के चलते कई लोग रेगुलर एक्सरसाइज नहीं कर पाते. खासकर बुजुर्गों, घुटनों के दर्द से परेशान लोगों और उन महिलाओं के लिए जो घर से बाहर जाकर वर्कआउट नहीं कर सकतीं, फिटनेस की शुरुआत करना चुनौतीपूर्ण लग सकता है. ऐसे में एक साधारण रेजिस्टेंस बैंड (Resistance Band ) प्रभावी और कम खर्च वाला साबित हो सकता है.
फिटनेस विशेषज्ञों के अनुसार, केवल एक Resistance Band की मदद से 50 से अधिक एक्सरसाइज की जा सकती हैं. आखिर आप कैसे रेसिस्टेंस बैंड की मदद से 50 से ज्यादा एक्सरसाइज कर सकते हैं. एक्सपर्ट न इस पर खुलकर बात की है. रेसिस्टेंस बैंड आपको फिट रहने में मदद करेगा, जिससे आप बीमारियों से भी दूर रह पाएंगे. ये न सिर्फ युवाओं के लिए कारगर साबित होगा बल्कि बुजुर्गों के लिए भी सुरक्षित मानी गई है. लेकिन इस बात का ध्यान रहें कि किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज करने से पहले आपको एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लेनी चाहिए. यदि आप बिना महंगे उपकरणों और जिम सदस्यता के फिट रहना चाहते हैं, तो Resistance Band आपके लिए एक बेहतरीन फिटनेस साथी बन सकता है.
यह भी देखें: Salt intake & Cardiac Health: दिल फिट या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

