Watermelon injection myth: गर्मियों का मौसम आते ही अगर किसी बात की खूब चर्चा होने लगती है तो वह ये है कि तरबूज में इंजेक्शन लगाकर लाल किया जाता है. इस प्रकार के मिथक सोशल मीडिया पर और खबरों में खूब देखने को मिलते हैं. ऐसे में कई लोग इतने डर जाते हैं कि तरबूज का सेवन ही बंद कर देते हैं.
लेकिन क्या हमें इस तरह की बातों में यकीन करना चाहिए या नहीं? या फिर ये बात की सही है कि तरबूज में इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है? वहीं FSSAI ने वीडियो शेयर कर इस बात का खुलासा किया है? चलिए जानते हैं.
FSSAI ने बताई पूरी बात
एक्सपर्ट का कहना है कि तरबूज में इंजेक्शन लगाने वाला दावा वैज्ञानिक तथ्यों पर खरा नहीं उतरता. एक्सपर्ट के अनुसार किसी भी रंग या डाई को इंजेक्शन के जरिए तरबूज के पूरे गूदे में एक रूप में फैला पाना संभव नहीं है. क्योंकि अगर किसी फल में सुई की मदद से किसी प्रकार का कोई पदार्थ डाला जाए तो वह सिर्फ कुछ हिस्से तक ही फैल पाएगा, पूरे में नहीं.
इसके अलावा, तरबूज में सुई लगाने के बाद उसमें छेद हो जाएंगे, जिसके बाद उस तरबूज का सड़न तय है. ऐसे में जल्दी खराब होने का खतरा भी है. एक्सपर्ट ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करने और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर निर्णय लेने की अपील की है.
वीडियो में यह भी कहा गया कि बड़े पैमाने पर हर तरबूज में इंजेक्शन लगाना समय लेने वाला, महंगा और बेहद कठिन काम है. इसलिए व्यावसायिक स्तर पर ऐसा करना लगभग असंभव है.
दरअसल गर्मियों के मौसम में बड़े पैमाने पर तरबूज आते हैं. ऐसे में यह काम न सिर्फ महंगा होगा बल्कि पैसा खर्च करने वाला भी है. इसलिए व्यावहारिक रूप से ऐसा करना मुश्किल है, साथ ही कठिन काम भी है. इसलिए इस बात पर यकीन करना कि तरबूज को इंजेक्शन लगाकर उसे लाल करना सही है.
यह भी पढ़ें: Summer Drink Water: गर्मियों में कब-कब पीना चाहिए पानी? सेवन करते समय रखें ये सावधानी
FAQs
सवाल: यदि किसी को तरबूज में मिलावट का संदेह हो तो उसकी पहचान कैसे करें?
जवाब: FSSAI के अनुसार, तरबूज के गूदे पर सफेद टिश्यू या कॉटन बॉल हल्के से रगड़ें. यदि टिश्यू पर लाल रंग चिपक जाए, तो कृत्रिम रंग मिलाए जाने की आशंका हो सकती है. इसके अलावा, असामान्य रूप से चमकदार लाल रंग, लाल दाग या सुई जैसे निशान भी जांच के संकेत हो सकते हैं.
सवाल: FSSAI ने वायरल वीडियो में क्या जानकारी दी?
जवाब: FSSAI ने अपने वीडियो में बताया कि सोशल मीडिया पर फैल रहे इंजेक्शन से लाल किए गए तरबूज के दावों का कोई ठोस वैज्ञानिक आधार नहीं है. संस्था ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने और केवल प्रमाणित जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है.
सवाल: क्या तरबूज को इंजेक्शन लगाकर लाल किया जाता है?
जवाब: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार, तरबूज को इंजेक्शन की मदद से पूरी तरह लाल करना वैज्ञानिक रूप से संभव नहीं है. यदि किसी फल में रंग इंजेक्ट किया भी जाए तो वह पूरे फल में समान रूप से नहीं फैलता, बल्कि कुछ जगहों पर गहरे लाल धब्बे दिखाई देते हैं. साथ ही, सुई के छेद से फल जल्दी खराब होने लगता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

