When should one drink water during the summer: गर्मियों में पानी का सेवन सभी करते हैं. पानी का सेवन करना जरूरी भी है. पानी शरीर से टॉक्सिन पदार्थ निकालने में भी मदद करता है. इसलिए पानी को डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए. लेकिन पानी पीने के लिए ये जानना जरूरी है कि पानी को कब-कब पीना चाहिए. क्योंकि आमतौर पर पानी का सेवन खाना खाने के बाद ही या फिर खाना के दौरान ही किया जाता है. ऐसा करना शरीर में पानी की कमी को बढ़ा सकता है. इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कब-कब पानी पीना चाहिए.
एक सामान्य वयस्क को प्रतिदिन लगभग 2 से 3 लीटर (लगभग 8-10 गिलास) पानी पीना चाहिए. गर्मी में तेज धूप, पसीना और बढ़ता तापमान के बीच अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो कमजोरी, चक्कर, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए हम सबका यह जानना जरूरी है गर्मियों में कब-कब पानी पीना चाहिए.
कब-कब पीना चाहिए पानी
सुबह उठते ही पानी पिएं
सुबह खाली पेट पानी का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है. इसके अलावा डाइजेस्टिव सिस्टम भी सही से काम करता है. सुबह खाली पेट पीना का मतलब है खाना-खाने से पहेल पानी का सेवन करें. कई लोगों खाली पेट चाय-कॉफी या फिर खाना खाने की आदत होती है. लेकिन गर्मियों के दिनों में अगर आप खाली पेट पानी पीते हैं तो आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती.
घर से बाहर निकलने से पहले
घर से बाहर निकलने से पहले पानी का सेवन जरूर करें. गर्मियों के दिनों धूप जल्दी निकल आती है. पूरा वातावरण गर्म हो जाता है. ऐसे में शरीर से पानी पसीने के रूप में बहकर निकल जाता है. वहीं चारों और धूप शरीर से पानी की मात्रा को सोख लेती है. इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले पानी पीकर जरूर जाएं. कम से कम एक गिलास तो जरूर पिएं.
बीच बीच में पानी पीते रहें
शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे, इसके लिए बीच-बीच में पानी पीते रहें. हर 30 से 40 मिनट में थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं. थोड़ी – थोड़ी मात्रा में पानी पीने से शरीर सही तरीके से हाइड्रेट रहता है. ऑफिस में काम के बीच में थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें. अगर घर में है तो भी थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें. अगर घर से बाहर जा रहे हैं तो अपने साथ पानी की बोतल को जरूर लेकर जाए.
रात को सोने से पहले
रात को सोने से पहले भी पानी पीना चाहिए. क्योंकि हम भले गहरी नींद में सो जाते हैं. लेकिन हमारा शरीर अंदर ही अंदर काम करता है. ऐसे में शरीर के अंगों को काम के दौरान पानी की कमी न हो इसलिए सोने से पहले एक से दो गिलास पानी पीकर सोएं.
गर्मियों में पानी के सेवन में रखें ये सावधानी
- तेज धूप से आने के बाद पानी न पिएं. शरीर का पसीना सूखने के बाद ही पानी का सेवन करें.
- बहुत ज्यादा ठंडा पानी भी नहीं पीना चाहिए.
- एक साथ ज्यादा पानी का सेवन न करें. पानी को धीरे-धीरे करके पिएं.
- फ्रिज का पानी पीने की बजाए, मिट्टी के बर्तन का पानी पिएं.
- प्यास लगने का इंतजार न करें. दरअसल प्यास लगना अक्सर इस बात का संकेत होता है कि शरीर पहले से कुछ हद तक डिहाइड्रेट हो चुका है. इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें.
- जब हम बाहर जाते हैं तो अक्सर अपनी बोतल को धूप में छोड़ देते हैं. ऐसा न करें क्योंकि धूप में रखी बोतल का पानी गर्म होकर उसका स्वाद बिगड़ जाता है. खासकर प्लास्टिक की बोतलों में.
यह भी पढ़ें: AC सीधा नुकसान नहीं करता! इसलिए डाइट में बदलाव जरूरी, जानें कैसी हो…
FAQs
सवाल: गर्मियों में पानी पीने के क्या फायदे हैं?
जवाब: पर्याप्त पानी पीने से पाचन बेहतर होता है, त्वचा स्वस्थ रहती है, शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और हीट स्ट्रोक या डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है. यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है.
सवाल: गर्मियों में एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?
जवाब: पानी की जरूरत व्यक्ति की उम्र, वजन और गतिविधियों पर निर्भर करती है, लेकिन सामान्य रूप से गर्मियों में 8–10 गिलास या इससे अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे.
सवाल: गर्मियों में शरीर के लिए पानी क्यों जरूरी होता है?
जवाब: गर्मियों में तेज तापमान के कारण शरीर से पसीना अधिक निकलता है, जिससे पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो सकती है. पर्याप्त पानी पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

