होमDietAC सीधा नुकसान नहीं करता! इसलिए डाइट में बदलाव जरूरी, जानें कैसी...

AC सीधा नुकसान नहीं करता! इसलिए डाइट में बदलाव जरूरी, जानें कैसी हो…

Air Conditioned Office Diet: अगर आप दिनभर AC में रहते हैं. ऑफिस, घर या कार में, तो शरीर की कुछ ज़रूरतें बदल जाती हैं.

Air Conditioned Office Diet: अगर आप दिनभर AC में रहते हैं. ऑफिस, घर या कार में, तो शरीर की कुछ ज़रूरतें बदल जाती हैं. AC सीधे नुकसान नहीं करता, लेकिन लगातार एसी की हवा में रहने से स्किन ड्राई और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. आपके नोटिस किया होगा कि एसी में रहने से नाक और गला सूखने लगता है. इसलिए डाइट ऐसी होनी चाहिए जो शरीर को हाइड्रेटेड रखें. इन समस्याओं से आप बचे रहें.

AC हवा की नमी को कम कर देता है. जब कमरे की हवा बहुत सूखी हो जाती है, तो स्किन की नेचुरल नमी धीरे-धीरे कम होने लगती है. इससे स्किन रूखी, खिंची हुई और बेजान महसूस हो सकती है. लंबे समय तक AC में रहने से होंठ फटना और खुजली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि एसी में रहने वाले कैसी डाइट फॉलो करें. चलिए जानते हैं.

लगातार AC में रहने वालों की ऐसी हो डाइट

शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी

एसी में लगातार रहने पर पसीना नहीं आता, ऐसे में लोगों को लगता है कि उन्हें पानी पीने की जरूरत नहीं है. लेकिन एसी से आने वाली लगातार ठंडी हवा शरीर को ड्राई बना सकती है. इसलिए एसी में बैठने पर आपको लगातार पानी पीते रहना चाहिए. पानी के अलावा आप छाछ, नींबू पानी और नारियल पानी जैसी चीज़ों का सेवन करते रहें.

हैवी और ऑयली खाने से बचें

दिनभर एसी में बैठने पर आप किसी प्रकार की कोई एक्टिविटी नहीं करते हैं. इसलिए हल्का और पचने वाला खाना डाइट में शामिल करें. वहीं हैवी और ऑयली खाना खाने से बचना चाहिए. बता दें कि हैवी और ऑयली खाना पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ता है और गैस, एसिडिटी, सुस्ती तथा वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ज्यादा तेल और मसालेदार भोजन शरीर में थकान और आलस्य भी बढ़ा सकते हैं. इसलिए इन्हें खाने से बचना चाहिए.

ज्यादा चाय-कॉफी न पिएं

आगर आप लगातार एसी में रहते हैं तो चाय-काफी से भी परहेज करना चाहिए. क्योंकि इनमें मौजूद कैफीन की मात्रा शरीर को डिहाईड्रेट कर देती है. इसलिए इन चीज़ों से भी दूरी बनाकर रखें. इनके अलावा आप ड्रिंक डाइट में हर्बल टी शामिल कर सकते हैं. ये शरीर को जरूरी पोषक तत्व देंगे.

छोटे-छोटे मील लेना बेहतर

शरीर को थोड़े-थोड़े समय पर जरूरी पोषक तत्व देना जरूरी है. इसलिए अपनी डाइट में हल्का भोजन शामिल करें. शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए डाइट में खीरा, गाजर, तरबूज और ताजे फ्रूट्स शामिल करें. इसके अलावा आप स्नैक्स भी शामिल कर सकते हैं. चना, मखाना, बादाम और अखरोट, स्प्राउट्स चाट जैसे हल्का भोजन शामिल कर सकते हैं.

इन बातों पर भी दें ध्यान

एसी में बैठने वालों को सिर्फ डाइट ही नहीं, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना जरूरी है. अपनी लाइफस्टाइल में बैलेंस्ड डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज को भी शामिल करें. एक जगह पर ही न बैठे रहें. हर 1 घंटे में 2–3 मिनट चलें. AC का तापमान कम (16–18°C) न रखें; 24–26°C बेहतर रहता है. इसके अलावा स्क्रीन टाइम के बीच पानी पीने की बात को ध्यान में रखें.

यह भी पढ़ें: भारत का सबसे तेज धावक कैसे बना गुरिंदरवीर सिंह? जानिए उनकी डाइट, फिटनेस और सक्सेस सीक्रेट

FAQs

सवाल: AC में बैठने वालों को किन चीजों से बचना चाहिए?

जवाब: बहुत ज्यादा ठंडी ड्रिंक्स, जंक फूड, तली-भुनी चीजें और ज्यादा कैफीन से बचना चाहिए, क्योंकि ये dehydration और थकान बढ़ा सकते है.

सवाल: AC में रहने वालों को कौन-सी चीजें ज्यादा खानी चाहिए?

जवाब: ऐसे लोगों को प्रोटीन, विटामिन-C और healthy fats वाली चीजें खानी चाहिए, जैसे दाल, पनीर, अंडे, फल, बादाम और अखरोट. इससे शरीर की ऊर्जा और इम्युनिटी बनी रहती है.

सवाल: AC में बैठने वालों की डाइट कैसी होनी चाहिए?

जवाब: AC में लंबे समय तक रहने वालों को हल्का, पौष्टिक और हाइड्रेटिंग भोजन लेना चाहिए। पानी, छाछ, नारियल पानी, फल और हरी सब्जियाँ ज्यादा लें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments