होमWellnessFitnessबढ़ती उम्र में पुरूष कैसे रखें खुद को फिट, क्यों खराब होने...

बढ़ती उम्र में पुरूष कैसे रखें खुद को फिट, क्यों खराब होने लगती फिटनेस? जानें बड़े कारण

How men Can Stay Fit After 30: आपने अक्सर सुना होगा कि 30 प्लस के बाद व्यक्ति का शरीर बीमारियों की चपेट में आने लगता है.

How men Can Stay Fit After 30: आपने अक्सर सुना होगा कि 30 प्लस के बाद व्यक्ति का शरीर बीमारियों की चपेट में आने लगता है. शरीर बीमारियों की चपेट में इसलिए आता है क्योंकि समय के साथ शारीरिक गतिविधियों का कम होने लगती हैं. ऐसे में फिटनेस को बनाएं रखने के लिए किन बातों को ध्यान में रखाच चाहिए?

आपने अक्सर अपने आस-पास ऐसे पुरूषों को देखा होगा जिनका पेट निकला रहता है. दरअसल बढ़ती उम्र में फिट रहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. लेकिन अगर आप एक्सरसाइज के साथ-साथ कुछ सामान्य बातों का ध्यान रखेंगे तो अपनी फिटनेस बनाए रखेंगे. 30 के बाद सिर्फ महिला ही नहीं बल्कि पुरूष भी अनफिट हो जाते हैं. ऐसे में आज के आर्टिकल में हम जानेंग 30 के बाद पुरूष की हेल्थ कैसे फिट रहे. चलिए जानते हैं.

30 के बाद क्यों खराब होने लगती फिटनेस

कार्ब्स की मात्रा

भारतीय डाइट में कार्ब्स की मात्रा बहुत जाता होती है. कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होने पर फिटनेस पर कई तरह के नुकसान होते हैं. गौरतलब है कि भारतीय थाली में थोड़ी सब्जी के साथ चार रोटियां शामिल होती है. वहीं एक कटोरी चावल भी शामिल होता है. इनमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा पाई जाती है. कार्बोहाइड्रेट्स शरीर के लिए ऊर्जा का काम करता है, लेकिन अगर ये डाइट में जरूरत से ज्यादा होने लगे तो शरीर में एक्सट्रा कैलोरी के रूप में स्टरो होने लगता है जिससे मोटापा जैसी बीमारी बढ़ने लगती है. बता दें कि समय के साथ-साथ शरीर का मेटाबॉलिज्म कमजोर होने लगता है. इसलिए हेल्दी रहने के साथ कार्ब्स की मात्रा को बैलेंस करना जरूरी है.

कितना प्रोटीन लें

आपने अक्सर देखा होगा कि भारतीय लोग फिट रहने के चक्कर में ज्यादा खाना खाते हैं. दरअसल अगर आपको फिट रहना है तो अपनी रोजाना की डाइट में जरुरी मात्रा में प्रोटीन शामिल करना होगा. वहीं 30 साल के बाद पुरूषों के लिए प्रोटीन की जरूरत उनकी शारीरिक एक्टिविटी पर निर्भर करती है.

सामान्य रूप से यदि व्यक्ति की जीवनशैली sedentary है यानी ज्यादा शारीरिक गतिविधि नहीं करता, तो उसे लगभग 0.8 ग्राम प्रति किलो शरीर वजन प्रतिदिन प्रोटीन लेना चाहिए. अगर व्यक्ति हल्की एक्टिव लाइफ जीता है, जैसे रोजाना चलना या हल्का व्यायाम करना, तो उसकी जरूरत बढ़कर लगभग 1.0 से 1.2 ग्राम प्रति किलो वजन हो जाती है. वहीं जो पुरुष नियमित रूप से वर्कआउट या जिम करते हैं, उनके लिए प्रोटीन की आवश्यकता और अधिक होती है, जो लगभग 1.2 से 1.6 ग्राम प्रति किलो वजन प्रतिदिन तक हो सकती है.

एक्सरसाइज करें

30 के बाद पुरुषों को फिट रहने के लिए रोजाना 30–45 मिनट तेज चलना, हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (जैसे पुश-अप्स, स्क्वैट्स), योग और प्राणायाम जैसी एक्सरसाइज करनी चाहिए. साथ ही साइक्लिंग या जॉगिंग जैसी कार्डियो एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग भी जरूरी है. रोजाना एक्सरसाइज के साथ बैलेंस्ड डाइट लें.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ जाता मेंटल स्ट्रेस, जानें इसके पीछे के बड़े कारण, ऐसे करें मैनेज

FAQs

सवाल: पुरुषों के लिए कौन-सी आदतें सबसे ज्यादा नुकसानदायक होती हैं?

जवाब: धूम्रपान, शराब का सेवन, जंक फूड ज्यादा खाना, देर रात तक जागना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी सबसे ज्यादा नुकसानदायक आदतें हैं, जो धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं.

सवाल: भारतीय पुरुष अपनी हेल्थ कैसे बेहतर रख सकते हैं?

जवाब: हेल्थ बेहतर रखने के लिए संतुलित आहार, रोजाना एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और तनाव को कम करना जरूरी है. फल, सब्जियां, प्रोटीन और पानी का सही सेवन शरीर को स्वस्थ रखता है.

सवाल: भारतीय पुरुषों में सबसे आम स्वास्थ्य समस्याएं कौन-सी होती हैं?

जवाब: भारतीय पुरुषों में आमतौर पर मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिज़ीज और तनाव (stress) जैसी समस्याएँ ज्यादा देखी जाती हैं। इसका मुख्य कारण गलत खानपान, कम शारीरिक गतिविधि और असंतुलित लाइफस्टाइल होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments