World Digestive Health Day: लोगों का लाइफस्टाइल कितना खराब हो गया है. असमय खानपान उसमें भी जंक फूड्स का सेवन, देर तक जागना, स्ट्रेस जैसी आदतें लोगों की सेहत पर कुछ तो असर डालेंगी ही. खासतौर पर इसका अधिक प्रभाव पड़ता है डाइजेस्टिव सिस्टम पर. क्योंकि इस तरह की आदत गैस, एसिडिटी, कब्ज, अपच या फिर पेट दर्द पैदा करते हैं.
ऐसी समस्याएं काफी आम हो भी गई हैं. कारण साफ है लाइफस्टाइल. हर साल 29 मई को वर्ल्ड डाइजेस्टिव हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है. ताकि इस समस्या के प्रति लोगों में जाग्रुकता फैलाई जा सके और इस समस्या से राहत दिलाई जा सके. आइए डिटेल में जानते हैं कि आखिर इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है.
क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस?
जानकारी के मुताबिक वर्ल्ड हेल्थ डाइजेस्टिव डे मनाने का मकसद सिर्फ इतना ही है कि लोगों को डाइजेस्टिव सिस्टम से संबंधित बीमारियों के प्रति जाग्रुक करना. क्योंकि एक हेल्दी पाचन केवल पेट तक ही नहीं सीमित रहता है. इसी से पूरे शरीर की काम करने की क्षमता प्रभावित होती है. आप देखिए कि अगर आपका डाइजेस्टिव स्सिटम सही रहेगी को आपको पोषक तत्व बेहतर तरीके से मिलेंगे. व्यक्ति की फीजिकली भी और मेंटली भी फिट रहता है. लेकिन आजकल लोगों का लाइफस्टाइल काफी खराब होता जा रहा है. जिसके चलते पेट से जुड़ी बीमारियां काफी आम और तेजी से बढ़ गई हैं. ऐसे में यह दिन लोगों को स्वस्थ भोजन, नियमित दिनचर्या और फिट लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करता है.
कैसे पाचन को सुधारा जाए?
समझते हैं कि आखिर पाचन को सुधारा कैसे जाए तो इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप बैलंस्ड डाइट खाएं और पोषक आहार जरूर लें, फाइबर से युक्त भोजन का सेवन करें. जैसे फ्रेश फ्रूट्स, हरी सब्जियां, दाल, साबुत अनाज. जो हमारी आंत की एक्टीविटी को बेहतर बनाते हैं. रोजाना नीयमित और सही मात्रा में खाना खाने से पेट हल्का रहता है. पाचन का प्रोसेस भी ठीक से काम करता है. अपनी डाइट को देखें अधिक तेज या फिर घी और भारी खाना खाने से बचना चाहिए. क्योंकि ये डाइजेस्टिव सिस्टम को स्लो कर सकता है.
यह भी पढ़ें: MasterChef Winner Pankaj Bhadouria को हुआ Breast Cancer, अस्पताल से शेयर की भावुक तस्वीर
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

