होमHealth NewsMasterChef Winner Pankaj Bhadouria को हुआ Breast Cancer, अस्पताल से शेयर की...

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria को हुआ Breast Cancer, अस्पताल से शेयर की भावुक तस्वीर

Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया की पहली विनर पंकज भदौरिया ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. उन्होंने रेगुलर हेल्थ चेकअप की अहमियत बताते हुए फैंस से दुआ और सपोर्ट मांगा.

Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विनर पंकज भदौरिया ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हुईं है. इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो स्टोरी लगाकर दी है. जानकारी के मुताबिक उन्होंने कुछ दिन पहले यानी 17 मई को फुल बॉडी चेकअप करवाया था. वहीं 28 मई को सोशल मीडिया पर उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो अस्पताल में लेटे हुई नजर आई.

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर हो गया है. आपकी दुआएं और सपोर्ट की जरुरत है. हालांकि इस गंभीर बीमारी के डिटेक्ट होने के बावजूद भी वो बेड पर मुस्कुराती हुई नजर आईं. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आई कि आखिर उन्हें किस स्टेज का कैंसर हुआ है. लेकिन ये जानकारी सामने आने के बाद पंकज भदौरिया के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं. कमेंट्स में उन्हें हिम्मत देते हुए और स्पोर्ट करते नजर आ रहे हैं. साथ ही जल्द ही स्वस्थ्य होने की दुआ भी की.

17 मई को दी थी जानकारी

अब उनके कैंसर डिटेक्ट होने को हैरानी की नजरिए से इसलिए भी देखा जा रहा है क्योंकि मास्टरशेफ विनर पंकज काफी एक्टिव रहती हैं. यानी हर साल वो अपना बॉडी चेकअप करवाती ही हैं. 17 मई को भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी. जिसमें उन्होंने ये जानकारी दी कि वो हॉस्पिटल में हेल्थ चेकअप के लिए आई हुईं हैं. उन्होंने ये भी कहा कि मुझे लगता है कि अगर आप 45 के ऊपर हैं, तो आपको हर साल हेल्थ चेकअप कराते रहना चाहिए. अब ऐसा व्यक्ति जो हर साल अपना चेकअप करवा रहा हो उसके कैंसर डिटेक्ट होने को लेकर हैरानी होती है.

कोई बीमारी बढ़े उससे पहले इलाज हो सकता है

इस रेगुलर हेल्थ चेकअप के जरिए पंकज भदौरिया का मानना है कि हर किसी को रेगुलर चेकअप करवाना चाहिए. क्योंकि ऐसे चेकअप से बीमारी का पता लगता है. कोई मर्ज अगर बढ़ रहा होगा और समय से पहले उसका अगर पता चल जाए तो इलाज आसानी से किया जा सकता है. मन को तस्सली भी मिलती है. इसलिए किसी भी लक्षणों का इंतजार मत कीजिए ऐसा अगर आप करेंगे तो फ्यूचर में मुझे धन्यवाद देंगे.

पंकज भदौरिया का बैकग्राउंड

मास्टर शेफ की विनर बनने से पूर्व पंकज भदौरिया एक टीचर थीं. हालांकि कुकिंग उनका शौक नहीं बल्कि पैशन था. जिसके चलते उन्होंने अपने 16 साल के करियर को पीछे छोड़ दिया. टीचर के रूप में पंकज भदौरिया इंग्लिश का सब्जेक्ट पढ़ाया करती थी. सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी कुकिंग रेसिपी को शेयर करती रहती हैं.

यह भी पढ़ें: क्या होता है डिमेंशिया? जिससे पीड़ित थे मशहूर शायर का हुआ निधन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments