होमHealth Newsक्या होता है डिमेंशिया? जिससे पीड़ित थे मशहूर शायर का हुआ निधन

क्या होता है डिमेंशिया? जिससे पीड़ित थे मशहूर शायर का हुआ निधन

Bashir Badr Passes Away: प्रसिद्ध उर्दू शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंबे समय से डिमेंशिया बीमारी से पीड़ित थे, जिससे उनकी याददाश्त प्रभावित हो रही थी.

Bashir Badr Passes Away: “दुश्मनी जमके करो लेकिन ये गुंजाइश रहे जब कभी हम दोस्त बन जाएं तो शर्मिन्दा ना हों.” ये शायरी मशहूर कवी और शायर बशीर बद्र की है. जिनका गुरुवार 28 मई को 91 साल की उम्र में निधन हो गया. इस खबर के सामने आने के बाद लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ उठी है. बशीर बद्र को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.

वहीं शायर के निधन पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने उनके चले जाने का दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसको के बीच शोक की लहर दौड़ उठी है. उनके शेर आम लोगों से जुड़े होते थे. इसलिए हर व्यक्ति खुद को उनसे कनेक्ट कर पाता था. जानकारी के मुताबिक मशहूर शायर पिछले काफी समय से यादाश्त संबंधित परेशानी से जूझ रहे थे.

इस बीमारी का शिकार थे बशीर बद्र

मशहूर उर्दू शायर बद्र उम्र संबंधित समस्याएं और यादाश्त से जुड़ी समस्या का शिकार थे. ये बीमारी थी डिमेंशिया थी. हालांकि पिछले काफी समय से उनकी तबियत भी खराब थी ही. जिसके चलते वो कई सार्वजनिक कार्यक्रमों से भी दूर हो गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भोपाल में इलाज के दौरान ही लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था.

डिमेंशिया क्या होता है?

जब हमारे नर्व सेल्स डैमेज हो जाते हैं तो डिमेंशिया की समस्या पैदा होती है. हालांकि अलग-अलग लोगों में इसके कई प्रकार के लक्षण देखने को मिल सकते हैं. यानी ऐसा जरूरी नहीं है कि एक व्यक्ति में दिखने वाले लक्षण किसी दूसरे में भी वैसे ही दिखें. अलग-अलग लक्षण दिखने के कारण पर अगर बात करें तो इसका जवाब है कि ये बीमारी पूरी तरह निर्भर करती है कि किस व्यक्ति के कौन से हिस्से की नर्व डैमेज हुई है या अफेक्ट हुई है. इसलिए लक्षण भी अलग-अलग दिखाई देते हैं.

क्या है डिमेंशिया के लक्षण?

डिमेंशिया के लक्षण क्या होते हैं. अगर इसकी बात की जाए तो पर्सनालिटी चेंज, डिप्रेशन, एंग्जाइटी, बिहेवियर में असामान्य बदलाव, एजीटेशन, हैलुसिनेशन. ये सब मुख्य लक्षण हो सकते हैं. लेकिन स्टीज कहती हैं कि इसके पीछे 3 मुख्य कारण हो सकते हैं. ये कारण है सोशियो इकनोमिक स्टेट्स, आपके आसपास का वातावरण या फिर आपका बैकग्राउंड. ध्यान रहें इसके प्रकार अलग-अलग हो सकते हैं. जिनमें अल्जाइमर भी होना सबसे आम है.

क्या है डिमेंशिया का इलाज

अगर इलाज की बात की जाए तो फिलहाल इसका कोई इलाज मौजूद नहीं है. लेकिन इसे दवाओं की मदद से धीमा किया जा सकता है. साथ ही इसका पता अगर जितनी जल्दी पता लगे उतना इसका इलाज प्रभावी हो सकता है. डॉक्टर आपको दवाएं लिखकर दे सकते हैं और इसके लक्षणों को कम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 6 घंटे से ज्यादा Screen Time बढ़ा सकता है High BP का खतरा! नई स्टडी में बड़ा खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments