होमWellnessBeautyगर्मी में पिंपल फ्री स्किन चाहिए? ऐसे लगाएं सीरम, चेहरे पर आएगा...

गर्मी में पिंपल फ्री स्किन चाहिए? ऐसे लगाएं सीरम, चेहरे पर आएगा निखार

How To Use serum in Summer: गर्मियों के मौसम में स्किन केयर करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. तेज धूप, पसीने और चिपचिहाड़ट के कारण चेहरे की चमक फीकी पड़ने लगती है.

How To Use serum in Summer: गर्मियों के मौसम में स्किन केयर करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. तेज धूप, पसीने और चिपचिहाड़ट के कारण चेहरे की चमक फीकी पड़ने लगती है. वहीं कई लोग स्किन की चमक के लिए सीरम का रेगुलर प्रयोग करते हैं. लेकिन तेज धूप में सीरम का प्रयोग करने के कुछ तरीके जरूर जान लेने चाहिए.

सीरम (Serum) एक हल्का, पानी जैसा स्किनकेयर प्रोडक्ट होता है जिसे चेहरे की स्किन में गहराई तक असर करने के लिए बनाया जाता है. यह क्रीम से ज्यादा पतला होता है लेकिन इसमें एक्टिव इंग्रेडिएंट्स की मात्रा ज्यादा होती है. ये प्रोडक्ट स्किन के दाग-धब्बे, पिंपल्स और झुर्रियों को कम करने के लिए प्रयोग किया जाता है. ये स्किन की गहराई में जाकर डैमेज स्किन को ठीक करने का काम करता है. इसमें विटामिन सी, ई और बी 3 पाया जाता है. ये विटामिन्स स्किन को मुलायम और पिंपल फ्री रखने में मदद करते हैं.

क्या गर्मियों में सीरम लगाना चाहिए?

गर्मियों में स्किन की समस्याएं बढ़ जाती है. ऐसे में आप इन्हें दूर करने के लिए सीरम का प्रयोग कर सकते हैं. गर्मियों में धूप, पसीने के कारण स्किन की ऊपरी परत डैमेज हो जाती है. वहीं सीरम स्किन की डैमेज स्किन को रिपेयर करने का काम करता है. आपको बता दें कि कई तरह के सीरम आते हैं. इन्हें सही तरीके से लगाना चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मियों के दिनों में चेहरे पर क्रीम लगाना भारीपना का एहसास कराता है. वहीं सीरम हल्के और आरामदायक होते हैं. गर्मियों में धूप के कारण होने वाली टैनिंग से बचने के लिए भी सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए.

इतने तरह के आते सीरम

  • Vitamin C Serum: स्किन में ग्लो लाता है, दाग-धब्बे कम करता है.
  • Hyaluronic Acid Serum: त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है, ड्रायनेस कम करता है .
  • Niacinamide Serum: ऑयली स्किन, पिंपल और बड़े पोर्स के लिए अच्छा.
  • Retinol Serum: झुर्रियां और उम्र के असर (anti-aging) कम करता है.
  • Salicylic Acid Serum: पिंपल और एक्ने को कम करता है, स्किन साफ करता है.
  • Peptide Serum: त्वचा को टाइट और मजबूत बनाता है, रिपेयर में मदद करता है.
  • AHA/BHA Serum: डेड स्किन हटाता है और स्किन को स्मूद बनाता है.

गर्मियों में सीरम लगाने के फायदे

गर्मियों में स्किन पर एक्सट्रा ऑयल आने लगता है. ये ऑयल कंट्रोल करने में मददगार हो सकते हैं. वहीं इन्हें बनाने के लिए विटामिन सी का प्रयोग किया जाता है. ऐसे में गर्मी में स्किन पर आई हुई टैनिंग को दूर करने में भी मदद करते हैं. गर्मियों में स्किन ड्राईनेस की समस्या भी खूब देखी जाती है. सीरम स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है. और स्किन को अंदर तक पोषण देता है.

यह भी पढ़ें: Curd for Hair: गर्मियों में बालों की हर समस्या होगी दूर, दही में मिलाकर ये चीज़ें लगाएं

FAQs

सवाल: गर्मियों में सीरम क्यों इस्तेमाल किया जाता है?

जवाब: गर्मियों में सीरम त्वचा को हाइड्रेट रखने, ऑयल बैलेंस करने और स्किन को हल्का व फ्रेश रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

सवाल: गर्मियों के लिए कौन सा सीरम सबसे अच्छा माना जाता है?

जवाब: गर्मियों में Vitamin C Serum, Niacinamide Serum और Hyaluronic Acid Serum सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि ये स्किन को ग्लो और हाइड्रेशन देते हैं.

सवाल: गर्मियों में सीरम लगाने से क्या फायदा होता है?

जवाब: गर्मियों में सीरम लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है, पिंपल कम होते हैं, डार्क स्पॉट हल्के होते हैं और स्किन फ्रेश दिखती है

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments