होमWellnessBeautyCurd for Hair: गर्मियों में बालों की हर समस्या होगी दूर, दही...

Curd for Hair: गर्मियों में बालों की हर समस्या होगी दूर, दही में मिलाकर ये चीज़ें लगाएं

Curd Benefits For Hair: बालों को शाइनी, लंबे और मजबूत बनाने के लिए बस दही में ये मिलाकर लगाने से हर समस्या होगी दूर.

Curd Benefits For Hair: बालों को शाइनी, लंबे और मजबूत बनाने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट आ गए हैं. वहीं कई बार वह प्रोडक्ट असरदार होते हैं लेकिन कुछ समय बाद उनका असर कहीं गायब हो जाता है. ऐसे में घर कि किचन में रखा दही आपके बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इसमें प्रोटीन, लैक्टिक एसिड, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं. यह बालों और स्कैल्प दोनों की देखभाल में मदद करते हैं.

दरअसल गर्मियों में स्कैल्प में डैंड्रफ की समस्या होना आम बात है. वहीं धूल मिट्टी और प्रदूषण के कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं. महंगे महंगे प्रोडक्ट्स ज्यादा समय तक टिकाऊ और असरदार नहीं होते हैं. ऐसे में नेचुरल तरीका बालों की समस्या में काम आ सकता है. दही में कुछ घरेलू चीजें मिलाकर लगाने से इसका असर बेहतर दिखाई देगा. चलिए जानते हैं.

दही को लगाने का बेहतर तरीका

दही और मेथी

गर्मियों में जिन लोगों को डैंड्रफ की समस्या है उनके लिए दही और मेथी का नुस्खा काम आएगा. दरअसल मेथी में में प्रोटीन, आयरन और निकोटिनिक एसिड होता है, जबकि दही स्कैल्प को मॉइस्चर और साफ रखने में मदद करता है, जिससे बालों में मजबूती आती है.

लगाने का तरीका

  • 2–3 चम्मच मेथी दाने रातभर पानी में भिगो दें.
  • सुबह उन्हें पीसकर पेस्ट बना लें.
  • इसमें 4–5 चम्मच सादा दही मिलाएं.
  • मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाएं.
  • 30–40 मिनट बाद हल्के शैम्पू से धो लें.

कितनी बार लगाएं

  • हफ्ते में 1 बार काफी होता है।
  • बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से कुछ लोगों में स्कैल्प ड्राई या भारी महसूस हो सकती है.

ध्यान देने वाली बातें

दही-मेथी का मिश्रण लगाने के लिए पहले पैच टेस्ट जरूर करें. वहीं अगर किसी को सर्दी-जुकाम जल्दी हो जाता है, तो बहुत ठंडा दही इस्तेमाल न करें. इसके अलावा अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हों या स्कैल्प में लगातार खुजली/इन्फेक्शन हो, तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर रहेगा.

दही और एलोवेरा

गर्मियों में जिनको बालों में खुजली, जलन और इंफेक्शन की समस्या होती है. उनके लिए दही और एलोवेरा लगाना फायदेमंद साबित होगा. एलोवेरा में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को ठंडा रखने में मदद करते हैं. इसलिए दही में एलोवेरा लगाने से गर्मी में होने वाली समस्या कम की जा सकती है.

लगाने का तरीका

  • 4–5 चम्मच सादा दही लें.
  • उसमें 2–3 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं.
  • अच्छी तरह मिक्स करके स्कैल्प और बालों पर लगाएं.
  • 30 मिनट तक छोड़ दें.
  • फिर हल्के शैम्पू से धो लें.
  • हफ्ते में 1–2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है.

ध्यान रखें

एलोवेरा जेल शुद्ध और साफ होना चाहिए. अगर स्कैल्प बहुत ऑयली है, तो ज्यादा देर तक मिश्रण न रखें. किसी भी एलर्जी या जलन पर इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.

यह भी पढ़ें: Summer Makeup Tips: गर्मियों में नहीं उतरेगा मेकअप, किट में शामिल करें ये प्रोडक्ट

FAQs

सवाल: गर्मियों में दही डैंड्रफ के लिए कैसे लाभदायक है?

जवाब: दही स्कैल्प को साफ रखता है और रूसी व पसीने की समस्या कम करने में सहायक हो सकता है.

सवाल: क्या दही बालों को मुलायम बनाता है?

जवाब: हां, दही बालों को नमी देकर उन्हें मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है.

सवाल: गर्मियों में बालों में दही लगाने से क्या फायदा होता है?

जवाब: दही स्कैल्प को ठंडक देता है और गर्मी से होने वाली खुजली व जलन में राहत पहुंचाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments